CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

By Newsdesk Admin
30/08/2026
Share
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

सीजी भास्कर, 30 अगस्त। भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत बूथ, गांव, शहर और परिवार स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ‘विकसित भारत’ की संकल्पना और केंद्र सरकार के सेवा कार्यों पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। (Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh)

Contents
  • सेवा और राष्ट्र निर्माण को जनआंदोलन बनाने पर जोर : Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने पर जोर
  • 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर केंद्रित रहेगा अभियान : Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
  • बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने की तैयारी

शनिवार को राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अभियान को लेकर प्रदेशस्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें अभियान की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

 

सेवा और राष्ट्र निर्माण को जनआंदोलन बनाने पर जोर : Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh

कार्यशाला में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. कविता पाटीदार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इसे सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जोड़कर व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पार्टी हर साल सेवा पखवाड़ा आयोजित करती है, लेकिन इस बार अभियान को पहले की तुलना में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

 

सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ से पुराना संबंध रहा है। राज्य निर्माण के समय वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी रहे और इस दौरान उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाई।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जानी चाहिए।

 

25 साल के सार्वजनिक जीवन पर केंद्रित रहेगा अभियान : Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh

अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने से भी जोड़ा गया है। 7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

अभियान के जरिए पार्टी सुशासन, विकास और सेवा से जुड़े कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने की तैयारी कर रही है। विद्यार्थियों के लिए भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से ‘विकसित भारत 2047’ की अवधारणा पर भी जोर दिया जाएगा।

 

बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने की तैयारी

एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय रखने की रणनीति बनाई गई है। इसके साथ ही ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा।

कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Paddy Procurement Scam: खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में डाला जा रहा था पानी, वीडियो वायरल होते ही पहुंची जांच टीम
रामनवमी पर रायपुर में भक्ति का उल्लास : स्वर्ण श्रृंगार में सजे श्रीराम, 1100 किलो मालपुए का भोग…
Vedanta Plant Blast : 20 मौतों के बाद दहशत, वेदांता प्लांट से 2000 मजदूर भागे, सिर्फ 50 बचे
शहर के चर्चित होटल में बार लायसेंस रद्द होने के बाद अब जुआ भी पकड़ाया, जमी थी हार-जीत की महफ़िल पहुंच गई पुलिस, 2 लाख कैश जब्त, मालिक-मैनेजर सहित 10 के खिलाफ हुई एफआईआर
छत्तीसगढ़ Big Breaking : CGPSC के पूर्व चेयरमैन IAS टामन सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार, और भी अफसर निशाने पर, कोई बख्शा नहीं जाएगा – श्रीवास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

Illegal Liquor Smuggling
Illegal Liquor Smuggling : आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 पाव अवैध शराब के साथ 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Arang Illegal Liquor Smuggling : पुलिस ने दोनों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?