CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था

Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था

By Newsdesk Admin
12/11/2026
Share
Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था
Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था
सीजी भास्कर, 12 नवंबर। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पति राजीव गांधी की हत्या से जुड़े कई भावुक खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि (Belonging : A Journey of Love) 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में हुए आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या के बाद उनके पार्थिव अवशेषों की भयावह तस्वीरें उन्होंने आज तक नहीं देखी हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें इस दर्दनाक दृश्य से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए थे।

राहुल और प्रियंका ने मां को तस्वीरें देखने से बचाया

सोनिया गांधी के मुताबिक, राजीव गांधी की हत्या के बाद राहुल और प्रियंका ने अपने स्टाफ को निर्देश दिया था कि उन्हें कोई भी अखबार या पत्रिका देने से पहले अच्छी तरह जांच की जाए। दोनों नहीं चाहते थे कि उनकी मां को राजीव गांधी के पार्थिव अवशेषों की तस्वीरें दिखाई दें। सोनिया ने लिखा कि उस समय वह खुद को एक ऐसे बच्चे की तरह महसूस कर रही थीं, जिसे सुरक्षा की जरूरत थी, जबकि उनके बच्चे अभिभावक बनकर उनकी देखभाल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना के तीन दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी उन्होंने उन तस्वीरों को नहीं देखा है। (Belonging : A Journey of Love)

 

Contents
  • राहुल और प्रियंका ने मां को तस्वीरें देखने से बचाया
  • प्रियंका ने सबसे पहले मां को दी थी पिता की मौत की खबर
  • राजीव के पार्थिव शरीर को देखने के लिए करती रहीं जिद
  • अंतिम संस्कार में राहुल ने निभाई थी सभी रस्में
  • इटली लौटने की सलाह ठुकराकर भारत में रहने का फैसला : Belonging : A Journey of Love
  • राजीव की निजी चीजों को देखकर भावुक हो गई थीं सोनिया
  • 21 मई 1991 को आत्मघाती हमले में हुई थी राजीव गांधी की हत्या : Belonging : A Journey of Love

यह खबर भी : Targeting storytellers : भूपेश बघेल का कथावाचकों पर निशाना, बोले- पर्ची देखकर कथा सुनाने से बढ़ रहा अंधविश्वास

 

प्रियंका ने सबसे पहले मां को दी थी पिता की मौत की खबर

सोनिया गांधी ने 21 मई 1991 की रात को याद करते हुए बताया कि धमाके के बाद प्रियंका भागते हुए उनके कमरे में आई थीं। शुरुआत में उन्होंने बताया कि राजीव गांधी के आसपास मौजूद 12 लोगों की मौत हो गई है, लेकिन उनके पिता सुरक्षित हैं। बाद में प्रियंका ने उन्हें बताया कि राजीव गांधी अब इस दुनिया में नहीं रहे। यह सुनते ही सोनिया प्रियंका की बांहों में टूटकर गिर पड़ीं। उस समय उनके मन में बार-बार यही ख्याल आ रहा था कि काश वह भी राजीव के साथ उस यात्रा पर गई होतीं। उन्होंने लिखा कि अब वह कभी राजीव का चेहरा नहीं देख पाएंगी और न ही उनकी बाहों में पहले जैसा अपनापन महसूस कर सकेंगी।

 

यह भी पढ़ें : PM Modi Rahul Gandhi Debate Challenge : भूपेश बघेल का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार करें!

 

राजीव के पार्थिव शरीर को देखने के लिए करती रहीं जिद

सोनिया ने बताया कि चेन्नई पहुंचने के बाद उन्होंने कई बार राजीव गांधी के पार्थिव शरीर को देखने की इच्छा जताई, लेकिन प्रियंका उन्हें रोकने की कोशिश करती रहीं। जब राजीव का ताबूत विमान से लाया गया, तब प्रियंका उसके पास जमीन पर बैठी थीं और अपना सिर ताबूत से टिकाए हुए थीं।

 

यह समाचार भी : Bihar Health Negligence : बिहार में ये तो गजब ही हो गया! खांसी हुई, सीने में उठा दर्द… मरीज को लगा दिया रेबीज का इंजेक्शन

 

दिल्ली स्थित एम्स में सोनिया को याद आया कि राजीव गांधी ने अपनी मां इंदिरा गांधी की तरह आंखें दान करने का संकल्प लिया था। उन्होंने परिवार के डॉक्टर से इस बारे में पूछा, लेकिन डॉक्टर ने बताया कि विस्फोट में कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा था। अमेरिका से लौटने के बाद राहुल गांधी भी अपने पिता के पार्थिव शरीर के पास पहुंचे। सोनिया के मुताबिक, राहुल काफी देर तक बिना हिले-डुले खड़े रहे और फिर उन्होंने पिता के चरणों में अपना माथा रख दिया।

 

समाचार और भी है : गजब शौकीन, घर में मिनी बार… ACB के अधिकारी के ठिकाने से मिलीं 40 लाख की गड्डियां

 

अंतिम संस्कार में राहुल ने निभाई थी सभी रस्में

सोनिया गांधी ने बताया कि राहुल गांधी ने अपने पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने और अर्थी के साथ चलने की जिद की थी। हालांकि, उन्हें राहुल की सुरक्षा को लेकर चिंता थी, फिर भी उन्होंने बेटे को नहीं रोका। राहुल ने अंतिम संस्कार की रस्में भी पूरी कीं। चिता को अग्नि देने के बाद जब राहुल, प्रियंका और सोनिया एक-दूसरे के पास आए, तो तीनों भावुक होकर एक-दूसरे से लिपटकर रोने लगे।

 

Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था
Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था

 

खबर यह भी पढ़ें : DSP Wife Cake Cutting : तो गजबे हो गया भैया… सैय्या कोतवाल तो डर काहे का! DSP की पत्नी ने नीली बत्ती वाली कार पर काटा केक, ड्राइवर पर FIR

 

सोनिया ने प्रयागराज के संगम में राजीव गांधी की अस्थियों के विसर्जन का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्हें राजीव के साथ संजय गांधी की मौजूदगी में की गई पुरानी नाव यात्रा याद आई। राजीव ने उस यात्रा के दौरान उन्हें गंगा और यमुना के संगम तथा अदृश्य सरस्वती से जुड़ी मान्यताओं के बारे में समझाया था।

 

इटली लौटने की सलाह ठुकराकर भारत में रहने का फैसला : Belonging : A Journey of Love

राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया की बहन नादिया ने उन्हें इटली वापस लौटने की सलाह दी थी। उनका कहना था कि भारत ने सोनिया को बहुत दुख दिया है और अब उन्हें अपने परिवार के पास लौट आना चाहिए। हालांकि, सोनिया ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। उन्होंने जवाब दिया कि भारत ही उनका घर और देश है। यह उनके बच्चों का भी देश है, इसलिए वह यहां से नहीं जाएंगी।

 

खबर यह भी : 10वीं क्लास में सिर्फ एक ही छात्रा, पढ़ाते थे 7 टीचर, फिर भी हो गई फेल… गजब है ग्वालियर के इस स्कूल की कहानी

 

राजीव की निजी चीजों को देखकर भावुक हो गई थीं सोनिया

सोनिया गांधी ने बताया कि राजीव की मौत के कुछ दिनों बाद जब उन्होंने उनका सामान देखा, तो वह भावुक हो गईं। राजीव अपना यात्रा का सामान खुद पैक करते थे। उनके सामान में खादी के कुर्ते, रुमाल, शॉल, टूथब्रश, शेवर, हेयर ब्रश, काले चश्मे और एक पोर्टेबल रेडियो शामिल था। इसके अलावा परिवार की कई तस्वीरें भी थीं, जिनमें कैम्ब्रिज में राजीव द्वारा खींची गई सोनिया की पहली तस्वीर और बच्चों की अलग-अलग उम्र की तस्वीरें शामिल थीं।

 

यह खबर पढ़ें : पटना में गजब हुआ! DM से महिला ने कहा- सुनिए न… हम पार्षद हैं, चंद्रशेखर सिंह ने भी दे दिया जवाब

 

उन्होंने लिखा कि राजीव के उतारे हुए कपड़ों के बैग से उनकी हल्की सी खुशबू महसूस करने के लिए वह उसके करीब झुक गई थीं। यह उनके लिए बेहद भावुक पल था। सोनिया ने यह भी बताया कि राजीव गांधी की हत्या के अगले दिन कांग्रेस कार्य समिति ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उस समय वह गहरे सदमे में थीं और राजनीति में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। वह खुद को 10 जनपथ तक ही सीमित कर चुकी थीं।

 

21 मई 1991 को आत्मघाती हमले में हुई थी राजीव गांधी की हत्या : Belonging : A Journey of Love

गौरतलब है कि 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिट्टे की महिला आत्मघाती हमलावर ने राजीव गांधी के करीब पहुंचकर विस्फोट कर दिया था। इस हमले में राजीव गांधीसमेत कुल 15 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में इस घटना से जुड़े निजी अनुभवों और परिवार के उस मुश्किल दौर को विस्तार से साझा किया है।

 

खखबरें और भी है : Watch: सोनीपत में गजब मामला! नामी यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में सूटकेस में ले जा रहा था लड़की, फिर हुआ ऐसा कि…

Bilaspur Drunk Driving Case : भाई की बाइक छुड़ाने थाने पहुंचीं 2 बहनों का हंगामा, बोलीं- साहब गाड़ी दे दो
ACB Raid Chhattisgarh: पटवारी से RI बने अधिकारियों पर तड़के बड़ी कार्रवाई, 7 जिलों में 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश
कलेक्टर ने किया ROB का निरीक्षण, रोड फर्निशिंग-विद्युतीकरण जल्द करने निर्देश
14 देशों पर ट्रंप का नया टैरिफ लागू, भारत पर नहीं कोई असर; जल्द होगी व्यापार डील
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था
Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था

Belonging : A Journey of Love : धमाके…

Largest IPO : एंथ्रोपिक का अब तक का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी, 1.4 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन के साथ जुटाएगी 90.4 अरब डॉलर
Largest IPO : एंथ्रोपिक का अब तक का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी, 1.4 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन के साथ जुटाएगी 90.4 अरब डॉलर

Largest IPO : एंथ्रोपिक का अब तक का…

India Inflation Repo Rate : प्याज के दाम करीब दोगुने, अल नीनो का खतरा बढ़ा; क्या दिसंबर में फिर महंगा होगा कर्ज?

India Inflation Repo Rate : RBI रेपो रेट…

Deepak Tandon Fraud Case
Deepak Tandon Fraud Case : रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी पर 56 लाख की ठगी का आरोप, जमीन और फॉर्च्यूनर बेचने के नाम पर दर्ज हुई FIR

Deepak Tandon Fraud Case : रायपुर के होटल…

Bilaspur Road Accidents
Bilaspur Road Accidents : बिलासपुर में चार सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, दिवाली पर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की भी गई जान

Bilaspur Road Accidents : शिकायत के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?