जमीन और रेस्टोरेंट बेचने के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी
शिकायत के मुताबिक, दीपक और बरखा टंडन ने आशीष जायसवाल को 16,500 वर्गफीट जमीन और उस पर संचालित एटमॉस्फिरिया रेस्टोरेंट बेचने का प्रस्ताव (Deepak Tandon Fraud Case) दिया था। सौदा 1.16 करोड़ रुपये में तय हुआ था। इस पर भरोसा करते हुए आशीष ने ऑनलाइन और नकद मिलाकर करीब 36 लाख रुपये का भुगतान किया।
बाद में उन्हें पता चला कि जिस जमीन को बेचने का सौदा किया गया था, उसका मालिकाना हक दीपक टंडन के नाम पर नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस दौरान दंपती ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।
फॉर्च्यूनर बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये लेने का आरोप
दूसरे मामले में आशीष जायसवाल ने आरोप (Deepak Tandon Fraud Case) लगाया कि 19 अगस्त 2025 को दीपक टंडन ने उन्हें 2023 मॉडल की फॉर्च्यूनर लीजेंडर बेचने का प्रस्ताव दिया था। कार की कीमत 20 लाख रुपये तय की गई थी। भरोसा दिलाने के लिए उन्हें लक्ष्मी मोटर्स की डिलीवरी रसीद भी दिखाई गई थी।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने 20 लाख रुपये नकद दिए और स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट भी कराया। दीपक ने कार की सर्विसिंग के बाद उसे घर पहुंचाने का आश्वासन दिया था, लेकिन न तो उन्हें कार मिली और न ही रकम वापस की गई। बाद में जांच करने पर पता चला कि कार भी दीपक टंडन के नाम पर नहीं थी।
होटल की संपत्ति पर कब्जे के मामले में भी दर्ज है FIR
इससे पहले आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी की शिकायत पर भी दीपक टंडन और बरखा टंडन के खिलाफ तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसमें वीआईपी रोड स्थित होटल की संपत्ति पर जबरन कब्जा करने, ताला तोड़ने, सरकारी सील हटाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए थे।
नए मामलों (Deepak Tandon Fraud Case) के सामने आने के बाद दंपती के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर कुल चार FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से तीन मामले तेलीबांधा थाने से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।



