सीजी भास्कर, दुर्ग, 11 नवंबर 2026। दुर्ग जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस (Durg Drug News) ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलगांव थाना पुलिस ने शिवनाथ नदी की पचरी के पास ग्राहक तलाश रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके कब्जे से अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की 395 प्रतिबंधित टैबलेट और 500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 58 हजार 500 रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें : Sainik School Admission 2027 : सैनिक स्कूल में दाखिले का मौका! कक्षा 6वीं और 9वीं के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक भरें फॉर्म
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश
पुलगांव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि महरून रंग की टी-शर्ट और काली पैंट पहने एक युवक शिवनाथ नदी की पचरी के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। वह नशीली गोलियां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
सोमेश्वर साहू के कब्जे से 395 टैबलेट जब्त
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोमेश्वर साहू (25 वर्ष) निवासी बजरंग चौक, वार्ड क्रमांक 55, पुलगांव दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की कुल 395 टैबलेट और 500 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, जब्त टैबलेट और नकदी की कुल अनुमानित कीमत 1,58,500 रुपये है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Crime : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए तीन युवक, दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज
एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल
पुलिस ने नशीली टैबलेट और नकदी जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : Bhilai Crime News : भिलाई में हथियार लहराकर राहगीरों को धमका रहे थे दो बदमाश! पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, अब पहुंचे जेल



