सीजी भास्कर, रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh) के तहत अपात्र लोगों को लाभ मिलने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि सरकारी नौकरी करने वाले 351 लोगों ने भी योजना के तहत हर महीने मिलने वाले 1,000 रुपए का लाभ लिया। इन लोगों ने कुल 11 लाख 48 हजार 200 रुपए अपने खातों में जमा किए।
भौतिक सत्यापन में मामला सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने राशि की वसूली शुरू की है। लेकिन अब कुछ हितग्राहियों के मोबाइल नंबर और पते बदल जाने से विभाग की परेशानी बढ़ गई है। विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन लोगों तक पहुंचने की है, जिन्होंने सरकारी नौकरी में रहते हुए योजना का लाभ लिया। अब तक 189 लोगों से 6 लाख 72 हजार 500 रुपए की वसूली की जा चुकी है, जबकि 162 लोगों से 4 लाख 75 हजार 700 रुपए लेना बाकी है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Fire Brigade Vehicles : 80 करोड़ खर्च कर खरीदी जा रहीं 60 नई दमकल गाड़ियां, लेकिन चलाने के लिए ड्राइवर ही नहीं!
351 सरकारी कर्मचारियों ने लिया लाभ
महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, महतारी वंदन योजना के तहत जिले में 351 ऐसे लोगों ने लाभ लिया, जो सरकारी नौकरी में पदस्थ हैं। योजना के नियमों के अनुसार अपात्र होने के बावजूद इन लोगों के खातों में हर महीने 1,000 रुपए की राशि पहुंचती रही। इस तरह सरकारी कर्मचारियों ने कुल 11 लाख 48 हजार 200 रुपए का लाभ लिया। भौतिक सत्यापन (Mahtari Vandan Yojana Verification) के दौरान गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग ने अपात्र हितग्राहियों से पैसा वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की।
यह भी पढ़ें : Durg Farmer News : धान बेचने से पहले किसानों को बड़ा झटका! दुर्ग में पोर्टल से 8,365 खसरे गायब, हजारों किसानों का रकबा शून्य
नंबर और पता बदलने से अटकी वसूली
विभागीय कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों के मोबाइल नंबर और पते बदलने की जानकारी सामने आई है। इसके कारण अधिकारियों और कर्मचारियों को संबंधित हितग्राहियों से संपर्क करने में परेशानी हो रही है। विभाग की टीम ऐसे लोगों का नया पता और संपर्क नंबर तलाशने में जुटी है। राशि वापस नहीं करने वाले लोगों से वसूली (Mahtari Vandan Yojana Recovery) की कार्रवाई जारी है। हालांकि, संपर्क जानकारी बदलने के कारण बकाया राशि की वसूली में देरी हो रही है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Daily Wage Employees Regularization : छत्तीसगढ़ के 3,500 दैनिक वेतनभोगियों का स्थायीकरण फिर अटका!
162 लोगों से वसूलने हैं 4.75 लाख
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 351 अपात्र हितग्राहियों से 11 लाख 48 हजार 200 रुपए की वसूली की जानी है। इनमें से 189 लोगों ने 6 लाख 72 हजार 500 रुपए वापस जमा कर दिए हैं। वहीं, 162 लोगों से अब भी 4 लाख 75 हजार 700 रुपए वसूलना बाकी है। इस तरह करीब आधी राशि की वसूली हो चुकी है, लेकिन शेष रकम वापस लेने के लिए विभाग को लगातार प्रयास करने पड़ रहे हैं।
अधिकारी बोलीं- वसूली जारी है
जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर के मुताबिक, जिन सरकारी नौकरी वालों ने महतारी वंदन योजना का पैसा लिया था, उनसे राशि वापस ली जा रही है। अब तक 189 लोगों से 6 लाख 72 हजार 500 रुपए की वसूली हो चुकी है। कुछ लोगों ने अपना पता और मोबाइल नंबर बदल लिया है, जिसके कारण उनसे संपर्क करने में दिक्कत आ रही है।
यह भी पढ़ें : MCL IPO 2026 : 19 नवंबर से खुलेगा MCL का IPO, 8,981 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड और लिस्टिंग की तारीख



