CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार

Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार

By Newsdesk Admin
17/11/2026
Share
Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार
Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार

सीजी भास्कर, दुर्ग, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के भिलाई में झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला (Bhilai Knife Attack) करने के मामले में पुलिस ने पांच महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वैशाली नगर थाना पुलिस ने आरोपी गोकुल राम उर्फ भूरू (25) को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट, छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट सहित आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Contents
  • बीच-बचाव करने पर किया हमला
  • गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
  • पांच महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
  • आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज

Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार

यह भी पढ़ें :  Bilaspur Activa Accident : देर रात तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, 21 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

बीच-बचाव करने पर किया हमला

पुलिस के अनुसार, घटना 22 जून 2026 की रात करीब 9:15 बजे की है। इंदिरा कॉलेज के सामने धर्मेन्द्र किराना दुकान के पास आरोपी गोकुल राम उर्फ भूरू का भुनेश्वर साहू और प्रेम कुमार सिंह के साथ विवाद हो रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद अन्नू कुमार यादव झगड़ा शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचा।

आरोप है कि बीच-बचाव करने से नाराज होकर गोकुल ने अन्नू के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पास के अंडा ठेले से धारदार हथियार उठाया और उसके गले पर जानलेवा वार कर दिया। हमले में अन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें : Mahtari Vandan Yojana Recovery : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा! 351 सरकारी नौकरी वालों ने लिए 11.48 लाख रुपए, अब नंबर-पता बदलकर वसूली में अड़ंगा

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घायल अन्नू को पहले सुपेला शासकीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे वहां से स्पर्श अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद चुन्नू कुमार यादव की शिकायत पर वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 109 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी।

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Fire Brigade Vehicles : 80 करोड़ खर्च कर खरीदी जा रहीं 60 नई दमकल गाड़ियां, लेकिन चलाने के लिए ड्राइवर ही नहीं!

पांच महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस टीम ने पतासाजी करते हुए 16 नवंबर को आरोपी गोकुल राम उर्फ भूरू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद किया गया। इस गिरफ्तारी (Bhilai Attack Accused Arrested) के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें :  Durg Farmer News : धान बेचने से पहले किसानों को बड़ा झटका! दुर्ग में पोर्टल से 8,365 खसरे गायब, हजारों किसानों का रकबा शून्य

आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में छावनी थाना क्षेत्र में मारपीट, छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Daily Wage Employees Regularization : छत्तीसगढ़ के 3,500 दैनिक वेतनभोगियों का स्थायीकरण फिर अटका!

नंदी बैल के लापता होने से मचा हड़कंप, लोगों ने बाजार बंद कर रात में घेर दिया थाना, पुलिस को मिला गोवंश का अवशेष, जांच जारी
Kanker Gold Scam Arrest : छिपा सोना निकालने का झांसा, ₹5 लाख की ठगी
पत्नी ने नहीं बनाया खाना, पति ने पीट-पीटकर की हत्या; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
Gold Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने का सही समय, इस सप्ताह इतना सस्ता हुआ गोल्ड
CG NEWS: प्रधान पाठक और शिक्षिका सस्पेंड, मामला दो छात्राओं से शारीरिक शोषण का

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Moneylending Case : 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज वसूलने और मारपीट के मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Moneylending Case : 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज वसूलने और मारपीट के मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज…

Rajnandgaon Dhan Jabti : दूसरे राज्यों से धान खपाने की कोशिश, दो ट्रक पकड़े; 595 क्विंटल धान जब्त
Rajnandgaon Dhan Jabti : दूसरे राज्यों से धान खपाने की कोशिश, दो ट्रक पकड़े; 595 क्विंटल धान जब्त

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026)…

Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार
Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में झगड़ा शांत कराने पहुंचे…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात तेज रफ्तार एक्टिवा हादसे (Bilaspur Activa Accident) में 21 वर्षीय युवती की जान चली गई।
Bilaspur Activa Accident : देर रात तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, 21 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात तेज रफ्तार…

Mahtari Vandan Yojana Recovery : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा! 351 सरकारी नौकरी वालों ने लिए 11.48 लाख रुपए, अब नंबर-पता बदलकर वसूली में अड़ंगा
Mahtari Vandan Yojana Recovery : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा! 351 सरकारी नौकरी वालों ने लिए 11.48 लाख रुपए, अब नंबर-पता बदलकर वसूली में अड़ंगा

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?