CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Moneylending Case : 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज वसूलने और मारपीट के मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Moneylending Case : 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज वसूलने और मारपीट के मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
17/11/2026
Share
Bhilai Moneylending Case : 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज वसूलने और मारपीट के मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Moneylending Case : 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज वसूलने और मारपीट के मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, दुर्ग, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज (Bhilai 30 Percent Weekly Interest) पर पैसे देने और कर्ज वसूली के लिए मारपीट करने के मामले में पुलिस ने करीब दो महीने से फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। भिलाई भट्ठी थाना पुलिस ने प्रीति तांडी (20) को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से शिकायतकर्ता का कोरा चेक और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Contents
  • इलाज के लिए लिए थे 20 हजार रुपए
  • घर ले जाकर महिला और बेटे से मारपीट
  • दो महीने से फरार थी महिला आरोपी

Bhilai Moneylending Case : 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज वसूलने और मारपीट के मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Dhan Jabti : दूसरे राज्यों से धान खपाने की कोशिश, दो ट्रक पकड़े; 595 क्विंटल धान जब्त

इलाज के लिए लिए थे 20 हजार रुपए

पुलिस के अनुसार, सुपेला निवासी रेखा तांडी ने 19 सितंबर को भिलाई भट्ठी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने पति के इलाज के लिए पूजा राव उर्फ वेंकट लक्ष्मी राव से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। आरोप है कि इसके बदले उनसे 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज (Bhilai High Interest Loan Case) वसूला जा रहा था। शिकायत में बताया गया कि जब पूजा राव ने एकमुश्त रकम वापस मांगी, तब खराब तबीयत के कारण रेखा ने तत्काल पैसे देने में असमर्थता जताई। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Activa Accident : देर रात तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, 21 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

घर ले जाकर महिला और बेटे से मारपीट

आरोप है कि पूजा राव इलाज कराने के बहाने रेखा को अपने बेटे और साथियों के साथ कार में बैठाकर घर ले गई। वहां महिला और उसके बेटे के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मूल रकम से कहीं अधिक पैसे वसूलने का दबाव बनाया गया। रेखा की शिकायत पर पुलिस ने 20 सितंबर को मुख्य आरोपी पूजा राव उर्फ वेंकट लक्ष्मी राव, चंदन राव और प्रवीण शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें :  Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार

दो महीने से फरार थी महिला आरोपी

इस मामले में शामिल एक अन्य महिला आरोपी प्रीति तांडी (20), निवासी उड़िया बस्ती, रायपुर नाका दुर्ग, घटना के बाद से फरार चल रही थी। लगातार तलाश के बाद भिलाई भट्ठी पुलिस ने 16 नवंबर को घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से शिकायतकर्ता का कोरा चेक और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Fire Brigade Vehicles : 80 करोड़ खर्च कर खरीदी जा रहीं 60 नई दमकल गाड़ियां, लेकिन चलाने के लिए ड्राइवर ही नहीं!

Space Science Research : कबीरधाम के चंद्र कुमार अमेरिका में करेंगे स्पेस साइंस रिसर्च
Road Safety Awareness Campaign : दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए रायपुर–बिलासपुर हाइवे पर जागरूकता अभियान
Kedar Kashyap Statement : भूपेश बघेल के ‘ऑफर’ वाले बयान पर केदार कश्यप का तीखा पलटवार, बोले– न छत्तीसगढ़ को जरूरत, न भाजपा को
Cyber Fraud Network : साइबर ठगी के म्यूल खाता नेटवर्क पर शिकंजा, 5 और आरोपी गिरफ्तार
डेढ़ साल जेल में रहने के बाद बाहर आएंगी 540 करोड़ के करप्शन की आरोपी Suspend अफसर सौम्या चौरसिया, कड़े शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने कोयला घोटाला व मनी लांड्रिंग केस में दी अंतरिम जमानत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Amleshwar Land Fraud Arrest : दूसरों की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, 61 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Amleshwar Land Fraud Arrest : दूसरों की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, 61 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दूसरे की कृषि…

Bhilai Moneylending Case : 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज वसूलने और मारपीट के मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Moneylending Case : 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज वसूलने और मारपीट के मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज…

Rajnandgaon Dhan Jabti : दूसरे राज्यों से धान खपाने की कोशिश, दो ट्रक पकड़े; 595 क्विंटल धान जब्त
Rajnandgaon Dhan Jabti : दूसरे राज्यों से धान खपाने की कोशिश, दो ट्रक पकड़े; 595 क्विंटल धान जब्त

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026)…

Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार
Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में झगड़ा शांत कराने पहुंचे…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात तेज रफ्तार एक्टिवा हादसे (Bilaspur Activa Accident) में 21 वर्षीय युवती की जान चली गई।
Bilaspur Activa Accident : देर रात तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, 21 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात तेज रफ्तार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?