सीजी भास्कर, दुर्ग, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दूसरे की कृषि भूमि को अपनी बताकर 12 लाख रुपये में बेचने का सौदा करने के मामले (Amleshwar Land Fraud Case) में पुलिस ने 61 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीन का मालिक होने का दावा करते हुए खरीदार से इकरारनामा भी कर लिया था। बाद में दस्तावेजों की जांच में जमीन का असली मालिक कोई और निकला। न्यायालय के परिवाद आदेश पर दर्ज मामले में अमलेश्वर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें : Bhilai Moneylending Case : 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज वसूलने और मारपीट के मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार
6,244 वर्गफुट जमीन का सौदा
पुलिस के अनुसार, रायपुर के मारुति विहार निवासी दीपक झा (61) ने वर्ष 2021 में दुर्ग के कन्हैयापुरी निवासी जयदीप झा (62) को ग्राम खम्हरिया, तहसील पाटन स्थित 6,244 वर्गफुट कृषि भूमि (Khamhariya Land Fraud) अपनी बताई थी। यह जमीन खसरा नंबर 667/2 और 667/3 में दर्ज है। आरोपी ने जमीन का सौदा 12 लाख रुपये में तय किया था। इसके बाद 6 दिसंबर 2021 को दोनों के बीच इकरारनामा भी निष्पादित किया गया। खरीदार को भरोसा दिलाया गया कि जमीन आरोपी की है और वह इसे बेच सकता है।
यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Dhan Jabti : दूसरे राज्यों से धान खपाने की कोशिश, दो ट्रक पकड़े; 595 क्विंटल धान जब्त
दस्तावेजों की जांच में खुला मामला
बाद में जब जमीन के दस्तावेजों की जांच की गई, तो पता चला कि संबंधित कृषि भूमि (Agricultural Land Ownership Dispute) दीपक झा के नाम पर दर्ज नहीं है। राजस्व रिकॉर्ड में जमीन का मालिकाना हक रविन्द्र झा और पुष्पलता झा के नाम पर था। इसके बाद जमीन के स्वामित्व को लेकर गलत जानकारी देने और धोखाधड़ी करने की शिकायत न्यायालय में की गई। न्यायालय के परिवाद आदेश पर अमलेश्वर थाने में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 320 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार
साक्ष्य मिलने पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की। धोखाधड़ी के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद अमलेश्वर पुलिस की टीम ने सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी दीपक झा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।



