सीजी भास्कर, बलौदाबाजार, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गाली-गलौज करने से मना करने पर एक व्यक्ति पर बटनदार चाकू से जानलेवा हमला (Balodabazar Knife Attack) करने का मामला सामने आया है। ग्राम बछेरा में हुए इस विवाद में तामेश्वर सिंह ठाकुर पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : Vote Bachao Desh Bachao Abhiyan : सुहेला में कांग्रेस की जन चौपाल, मतदाता सूची और वोट के अधिकार पर हुई चर्चा
गाली देने से रोकना पड़ा भारी
जानकारी के अनुसार, ग्राम बछेरा में कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। इसी दौरान तामेश्वर सिंह ठाकुर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने आक्रोशित होकर उन पर बटनदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में तामेश्वर सिंह ठाकुर को गंभीर चोटें आईं।
यह भी पढ़ें : Lavan Sharab Dukan Chori : कंपोजिट शराब दुकान से 80 हजार पार करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 75 हजार नगद बरामद
तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
घटना की गंभीरता को देखते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चाकूबाजी (Bachhera Knife Attack Case) में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है
- राहुल यादव उर्फ जैकर (32 वर्ष), पिता हीरालाल यादव उर्फ कल्लू, निवासी के.के. वार्ड, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर।
- किशन देवार (23 वर्ष), पिता शनि देवार, निवासी ग्राम किरवई, थाना सिमगा।
- गोपी देवार (22 वर्ष), पिता शनि देवार, निवासी ग्राम किरवई, थाना सिमगा।
यह भी पढ़ें : Vaishali Nagar Sewerage Project : विधायक रिकेश सेन के प्रयासों से 7 करोड़ का सीवरेज पैकेज मंजूर, लोगों ने जताया आभार
आगे की वैधानिक कार्रवाई
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की है। मामूली विवाद के बाद हुई इस चाकूबाजी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें : Amleshwar Land Fraud Arrest : दूसरों की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, 61 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार



