सीजी भास्कर, दुर्ग, 18 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका (Ramen Deka Retirement) ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे साल 2029 में सार्वजनिक जीवन से रिटायर हो जाएंगे और इसके लिए अभी से मानसिक रूप से तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को दुर्ग जिले के परसदा गांव स्थित विश्वगीता धेनू गोविंद पक्षी सेवाधाम में आयोजित गोपाष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यपाल ने रिटायरमेंट के साथ जीवन में मिलने वाली हार और असफलता को स्वीकार करने पर भी अपनी बात रखी।
यह भी पढ़ें : Sarangarh Dhan Jabti : धान खरीदी के बीच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिलाईगढ़ और सालर में 2,798 कट्टा धान जब्त
तीन साल पहले ही रिटायरमेंट की तैयारी
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि उन्होंने 2029 में सार्वजनिक जीवन से रिटायर होने की मानसिक तैयारी अभी से कर ली है। उनके मुताबिक, रिटायरमेंट के लिए पहले से तैयारी नहीं होने पर व्यक्ति को बेवजह तनाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर किसी को समय और परिस्थितियों को स्वीकार करना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में बदलाव स्वाभाविक हैं और व्यक्ति को हर परिस्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Gariaband Leopard News : सड़क पर अचानक सामने आया तेंदुआ, राहगीरों ने रोकी गाड़ियां, वीडियो वायरल
हार स्वीकार करना जरूरी
रमेन डेका ने कहा कि जीवन में हर व्यक्ति को कभी न कभी हार का सामना करना पड़ता है। यह हार राजनीति, कारोबार, पढ़ाई या पारिवारिक जीवन में भी हो सकती है। असफलता मिलने पर उसे सहजता से स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि हार के बाद भी आगे बढ़ने के कई रास्ते खुले रहते हैं। उन्होंने जीवन को समय और परिस्थितियों का खेल बताते हुए कहा कि व्यक्ति में अपने आसपास के हालात को स्वीकार करने की क्षमता होनी चाहिए।
जुलाई 2024 में बने थे राज्यपाल
बता दें कि रमेन डेका को जुलाई 2024 में छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने 31 जुलाई 2024 को राज्य के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। अब उन्होंने 2029 में सार्वजनिक जीवन से विदाई लेने की अपनी तैयारी का खुलासा किया है।



