सीजी भास्कर, 18 नवम्बर । कोरिया जिले के चरचा कॉलरी स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। इस घटना में 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल हो गए। (Swami Atmanand School Bee Attack)
यह भी पढ़ें : Swami Atmanand School : लंच के बाद अचानक बिगड़ी तबियत, स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया
मधुमक्खियों के डंक से 50 से ज्यादा बच्चे घायल : Swami Atmanand School Bee Attack
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक मधुमक्खियों ने स्कूल परिसर में बच्चों को डंक मारना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और बच्चे बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
यह भी पढ़ें : School Incident : आत्मानंद स्कूल में 8 छात्राएं अचानक बेहोश, चीखने-चिल्लाने से मचा हड़कंप; जांच में नहीं मिली बीमारी

परिजन घायल बच्चों को लेकर चरचा अस्पताल पहुंचे
घटना के बाद परिजन स्कूल पहुंचे और घायल बच्चों को चरचा के अस्पताल ले गए। इनमें से करीब एक दर्जन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बैकुंठपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है।
यह भी पढ़ें : Teacher Recruitment Cancelled : आत्मानंद स्कूल भर्ती रद्द, 600 शिक्षकों की कमी से पढ़ाई पर संकट
मधुमक्खियों के हमले के बाद स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल
वहीं, घटना (Swami Atmanand School Bee Attack) के बाद स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के बजाय उन्हें सूचना दी गई, जिसके बाद वे खुद बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे।
ख़बरें और भी हैं : School Principal : स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर प्रिंसिपल हटाए गए, अभिभावकों ने की थी शिकायत


