CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School Incident : आत्मानंद स्कूल में 8 छात्राएं अचानक बेहोश, चीखने-चिल्लाने से मचा हड़कंप; जांच में नहीं मिली बीमारी

School Incident : आत्मानंद स्कूल में 8 छात्राएं अचानक बेहोश, चीखने-चिल्लाने से मचा हड़कंप; जांच में नहीं मिली बीमारी

By Newsdesk Admin
13/07/2026
Share
School Incident
School Incident

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार को छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ (School Incident) गई। वे अजीब हरकतें करने लगीं और चीखने-चिल्लाने लगीं। बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों में 8 केस सामने आए हैं। मामला खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सेजेस) का है।

Contents
  • 9 जुलाई से शुरू हुआ मामला School Incident
  • हाथ-पैर अकड़ गए, बोलने में भी हो रही थी दिक्कत
  • पहले दिन 5 छात्राएं हुईं प्रभावित
  • सभी की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य

जानकारी के मुताबिक, कक्षा 9वीं-ए की आठ छात्राएं अचानक चीखने-चिल्लाने लगती हैं। कुछ बेहोश हो जाती हैं, जबकि कुछ के हाथ-पैर अकड़ जाते हैं और उनकी आंखों से लगातार पानी निकलने लगता है। सोमवार को हुई घटना के बाद दो छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, एक छात्रा की जांच में किसी तरह की शारीरिक बीमारी सामने नहीं आई, जबकि दूसरी छात्रा सिकल सेल बीमारी से पीड़ित है। इस मामले में जिला शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही छात्राओं की काउंसलिंग कराने के लिए साइकोलॉजिकल टीम भी बुलाई गई है। 

 

School Incident
School Incident : आत्मानंद स्कूल में 8 छात्राएं अचानक बेहोश, चीखने-चिल्लाने से मचा हड़कंप, जांच में नहीं मिली बीमारी

9 जुलाई से शुरू हुआ मामला School Incident

स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता दीवान ने बताया कि पहली घटना 9 जुलाई को शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच हुई। एक छात्रा को अचानक चक्कर आया, जिसके बाद उसे स्टाफ रूम ले जाया गया। कुछ ही देर बाद दूसरी छात्रा जोर-जोर से चीखने लगी। दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें घर भेज दिया गया।

हाथ-पैर अकड़ गए, बोलने में भी हो रही थी दिक्कत

प्रिंसिपल के अनुसार, उसी दिन तीन अन्य छात्राएं भी क्साल में बेहोश हो गईं। उनके हाथ-पैर अकड़ गए, आंखों से पानी निकलने लगा और वे ठीक से बोल भी नहीं पा रही थीं। पहले 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। लेकिन समय लगने की जानकारी मिलने पर छात्राओं को ऑटो से शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां करीब डेढ़ घंटे बाद सभी छात्राएं सामान्य हो गईं। डॉक्टरों की जांच में कोई गंभीर शारीरिक समस्या सामने नहीं आई।

 

यह भी पढ़ें : Gariaband Ambulance Service: 6 नई एंबुलेंस सड़कों पर उतरीं, अब गांव-गांव पहुंचेगी तेज स्वास्थ्य सुविधा

 

यह भी पढ़ें : Online Task Scam Raipur: सोशल मीडिया कमाई के लालच में स्कूल प्रिंसिपल से 22 लाख की साइबर ठगी

 

पहले दिन 5 छात्राएं हुईं प्रभावित

प्रिंसिपल ने बताया कि 9 जुलाई को कुल पांच छात्राएं प्रभावित हुई थीं। इसके बाद 11 जुलाई को दो और छात्राओं की तबीयत इसी तरह बिगड़ी। इनमें से एक को अस्पताल ले जाया गया, जबकि दूसरी कुछ देर बाद स्कूल में ही सामान्य हो गई। इसके बाद एक अन्य छात्रा के साथ भी ऐसी ही घटना हुई, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां भी वह कुछ समय बाद सामान्य हो गई।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, अब तक यह स्थिति केवल डे-शिफ्ट में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं-ए की छात्राओं में ही देखने को मिली है। सुबह की शिफ्ट के विद्यार्थियों या किसी शिक्षक को ऐसी कोई समस्या नहीं हुई।

 

यह भी पढ़ें : Teacher Shortage : शिक्षकों की कमी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बालोद के लिमोरा में तीनों स्कूलों पर जड़ा ताला

सभी की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य

प्रिंसिपल ने बताया कि सभी छात्राओं की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आई है। शुरुआती तौर पर मामला मनोवैज्ञानिक कारणों से जुड़ा प्रतीत (School Incident) हो रहा है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है और उनके निर्देश पर छात्राओं की काउंसलिंग कराई जा रही है।

एहतियात के तौर पर स्कूल ने 9वीं-ए का कक्षा कक्ष भी बदल दिया है। शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक में छात्राओं के अभिभावकों से चर्चा की गई। इस दौरान रिश्तेदारों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की।

 

खबरें और भी हैं : Bilaspur Train Accident Loco Pilot Psych Test : मनोवैज्ञानिक परीक्षा में फेल लोको पायलट से कराया जा रहा था यात्री ट्रेन का परिचालन

परिसीमन की आड़ में भाजपा का भला करने की कोशिश थी : भूपेश
Miss Photogenic Junior Miss India : जूनियर मिस इंडिया 2026 में बस्तर की पंक्ति का परचम, ‘मिस फोटोजनिक’ का खिताब जीतकर टॉप-5 में बनाई जगह
Sushasan Tihar : गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही सरकार, मुख्यमंत्री ने बताई सुशासन तिहार की बड़ी वजह
Maintenance Case: घर छोड़कर दूसरे पुरुष के साथ रहने वाली पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट का अहम फैसला
CSC ID Blocked Mahasamund : महतारी वंदन योजना में अवैध वसूली पर एक्शन, 4 सीएससी सेंटर्स की आईडी ब्लॉक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood : नेपाल में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही, ऐसे आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड; जानें क्या है ग्लेशियर कॉलैप्स

Nepal Flash Flood : नेपाल पर्यटन बोर्ड ने…

Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता
Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर…

Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी
Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी

बारिश के बाद रायपुर-ओडिशा मार्ग (Raipur Odisha Road)…

Dengue in Children
Dengue in Children : बच्चों का डेंगू बुखार उतरते ही न हों बेफिक्र, अगले 24 से 48 घंटे हो सकते हैं क्रिटिकल

डेंगू में बच्चों का बुखार उतरने पर माता-पिता…

IOCL Executive Recruitment 2026
IOCL Executive Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल में 470 पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक करें आवेदन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL Executive Recruitment 2026)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?