सीजी भास्कर, 19 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार को आंवला नवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु इंदिरा विहार समेत शहर के अलग-अलग पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे। (Amla Navami Celebration)
लोगों ने आंवले के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर, तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
यह भी पढ़ें : Amla Navami Celebration : मुख्यमंत्री ने आंवला वृक्ष की पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

पूजा के बाद परिवार संग वनभोज का लिया आनंद
पूजा के बाद कई परिवारों ने वनभोज का आनंद भी लिया। हालांकि, इस बार पिछले साल के मुकाबले पिकनिक स्पॉट पर भीड़ कम रही। इसकी एक वजह नवमी का दो दिन मनाया जाना भी बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Holika Dahan Durg Bhilai: पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ जली होलिका, कई स्थानों पर दो दिन आयोजन
ख़बरें और भी हैं :SSB Lohri Celebration : आदिवासी अंचल में जली परंपरा की आग, SSB जवानों ने लोहड़ी पर बांटा उत्साह


