सीजी भास्कर, 18 नवम्बर । बिलासपुर की अंडर-16 संभावित क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई है। टीम के चयन के लिए राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया गया था, जिसमें बिलासपुर समेत मुंगेली, पेंड्रा, मरवाही, कोटा और चकरभाठा के 173 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। (Bilaspur Under 16 Cricket Team)
यह भी पढ़ें :Jharkhand Cricket Victory : झारखंड क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर CM हेमंत सोरेन बोले-राज्य का मान बढ़ाया

अंडर-16 क्रिकेट कैंप के बाद आगे की प्रक्रिया होगी शुरू
चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंडर-16 कैंप के लिए 79 खिलाड़ियों का चयन किया है। सभी चयनित खिलाड़ियों को 20 नवंबर को दोपहर 3 बजे राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद कैंप की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
ख़बरें और भी हैं : India Tour of New Zealand 2026 : वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, टेस्ट से पहले बदला टीम का प्लान


