सीजी भास्कर, 19 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, 18 नवंबर को नगर पंचायत मारो में भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक आयोजन हुआ, जिसमें युवतियां छत्तीसगढ़ी गानों पर डांस कर रही थीं। (BJP MLA Dance Viral Video)
यह भी पढ़ें : Demand for arrest of Ramkumar Toppo : भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसीलदार हड़ताल पर, मामला गरमाया
युवतियों के साथ मंच पर छत्तीसगढ़ी गानों पर थिरके विधायक : BJP MLA Dance Viral Video
इसी दौरान एक युवती विधायक ईश्वर साहू का हाथ पकड़कर उन्हें मंच पर ले आई। इसके बाद विधायक भी युवतियों के साथ डांस करते नजर आए।
यह भी पढ़ें : Kawasi Lakhma Assembly Return: सालभर बाद सदन में कदम, भाजपा विधायकों से गर्मजोशी

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वहीं, कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट कर विधायक पर निशाना साधा और महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें : Purandar Mishra BJP Raipur : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस को लेकर विवादित बयान, मचेगा सियासी घमासान
BJP संगठन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं
हालांकि, इस मामले में विधायक ईश्वर साहू और भाजपा संगठन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक ईश्वर साहू का ईश्वर गंभीर आरोप, बेटे के खिलाफ FIR राजनीतिक साजिश, पुलिस ने बिना जांच दर्ज किया मामला
ख़बरें और भी हैं : भाजपा विधायक ने सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं को लौटाया, अब रोडवेज बस से कर रहे हैं सफर, ASP को हाल ही में किया था दंडवत प्रणाम


