CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shaina NC Apology : बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने पर शायना एनसी ने मांगी माफी, विरोधियों को दो टूक- निष्ठा साबित करने के लिए सर्टिफिकेट नहीं चाहिए

Shaina NC Apology : बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने पर शायना एनसी ने मांगी माफी, विरोधियों को दो टूक- निष्ठा साबित करने के लिए सर्टिफिकेट नहीं चाहिए

By Newsdesk Admin
19/11/2026
Share
Shaina NC Apology : बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने पर शायना एनसी ने मांगी माफी, विरोधियों को दो टूक- निष्ठा साबित करने के लिए सर्टिफिकेट नहीं चाहिए
Shaina NC Apology : बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने पर शायना एनसी ने मांगी माफी, विरोधियों को दो टूक- निष्ठा साबित करने के लिए सर्टिफिकेट नहीं चाहिए

सीजी भास्कर, मुंबई, 19 नवंबर 2026। शिवसेना (शिंदे गुट) की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सचिव शायना एनसी ने दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फटने की घटना पर माफी मांगी है। मुंबई में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब के विरोध के दौरान यह घटना हुई थी। किताब की प्रति फाड़ते समय उसमें लगी बालासाहेब की तस्वीर भी फट गई थी। विवाद बढ़ने के बाद शायना एनसी (Shaina NC Apology) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सच्चे शिवसैनिकों और बालासाहेब के प्रशंसकों से माफी मांगी। हालांकि, उन्होंने विरोधियों को दो टूक कहा कि बालासाहेब के प्रति अपनी निष्ठा साबित करने के लिए उन्हें किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।

Contents
  • सोनिया गांधी की किताब फाड़ते समय फटी तस्वीर
  • उद्धव और राज ठाकरे गुट ने जताया विरोध
  • बचपन से बालासाहेब का आशीर्वाद मिलने का किया जिक्र
  • निष्ठा के लिए किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi US Visit : राहुल गांधी का बड़ा दावा- 2024 का लोकसभा चुनाव वैध नहीं था, फिर भी विपक्ष नहीं करेगा बहिष्कार, बताई वजह

सोनिया गांधी की किताब फाड़ते समय फटी तस्वीर

दरअसल, सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में वीर सावरकर के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए एकनाथ शिंदे गुट की महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान किताब की प्रतियां फाड़ी गईं। शायना एनसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं। किताब फाड़ने के दौरान उसमें छपी बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर भी फट गई। इसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : Sant Gahira Guru University : कुलसचिव शारदा प्रसाद त्रिपाठी हटाए गए, प्रवीण अग्रवाल को वित्तीय अधिकारों के साथ मिला प्रभार

उद्धव और राज ठाकरे गुट ने जताया विरोध

घटना के बाद उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने शायना एनसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विवाद बढ़ने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अपनी नेता के बचाव में सामने आए। इसके बाद शायना एनसी ने सोशल मीडिया पर मराठी भाषा में पोस्ट लिखकर अपनी सफाई दी और माफी मांगी।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Bond Doctors Salary : बॉण्ड डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 6 सदस्यीय कमेटी; 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

बचपन से बालासाहेब का आशीर्वाद मिलने का किया जिक्र

शायना एनसी ने अपनी पोस्ट में बालासाहेब ठाकरे के साथ पुराने पारिवारिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बालासाहेब उनके और करोड़ों लोगों के लिए केवल नेता नहीं, बल्कि देवता समान थे। वह बचपन में पहली बार उनसे मिली थीं। बालासाहेब उनके पिता के करीबी मित्र थे और उनके परिवार से आत्मीय संबंध रखते थे। शायना के मुताबिक, उनकी शादी जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी बालासाहेब विशेष रूप से शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा कि बालासाहेब महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश के अद्वितीय नेता थे। वह प्रखर देशभक्त, हिंदुत्व के समर्थक और वीर सावरकर के प्रशंसक थे। शायना ने स्पष्ट किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका इरादा बालासाहेब का अपमान करने का नहीं था और उनकी मंशा को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Kabra Elephant Rescue : 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी ट्रैंकुलाइज, गले में रेडियो कॉलर लगाकर वन विभाग रखेगा नजर

निष्ठा के लिए किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

बालासाहेब की तस्वीर फटने पर माफी मांगते हुए शायना एनसी (Shaina NC Apology) ने कहा कि यदि उनकी अनजाने में हुई गलती से सच्चे शिवसैनिकों या बालासाहेब के चाहने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह दिल से माफी मांगती हैं। हालांकि, उन्होंने आलोचकों पर पलटवार करते हुए कहा कि बालासाहेब के प्रति उनके प्रेम और निष्ठा को साबित करने के लिए उन्हें किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता और स्वार्थ के लिए बालासाहेब के विचारों से समझौता करने वालों को उन्हें उनके बारे में सीख देने की जरूरत नहीं है। कुछ रिश्ते और भावनात्मक जुड़ाव राजनीति से कहीं ऊपर होते हैं।

यह भी पढ़ें :  Bilaspur Dhan Registration Error : धान बेचने से पहले ही 1,128 किसानों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी! कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेरा, आंदोलन की चेतावनी

BJP Workers Grievance Redressal : भाजपा मुख्यालय में फिर लगेगा मंत्री जनदर्शन, 5 मंत्री करेंगे समस्याओं का समाधान, सदस्यता अभियान के कारण 1 साल से था बंद
PWD Development Chhattisgarh: दो साल में 8092 करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर पुश, डिप्टी सीएम अरुण साव ने खोला विकास का पूरा खाका
BJP Executive Committee : मोर्चा कार्यकारिणी का ऐलान जल्द, पदाधिकारियों की अनुमति के बाद लगेगी अंतिम मुहर
रायपुर और भिलाई निगम के 23-23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, 19 तक कलेक्टर को प्रक्रिया पूरी करने निर्देश
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का पाकिस्तान पर बड़ा बयान, ‘तड़प-तड़प कर मरने के कगार पर पहुंचे…’

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shaina NC Apology : बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने पर शायना एनसी ने मांगी माफी, विरोधियों को दो टूक- निष्ठा साबित करने के लिए सर्टिफिकेट नहीं चाहिए
Shaina NC Apology : बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने पर शायना एनसी ने मांगी माफी, विरोधियों को दो टूक- निष्ठा साबित करने के लिए सर्टिफिकेट नहीं चाहिए

विवाद बढ़ने के बाद शायना एनसी (Shaina NC…

Rahul Gandhi US Visit : राहुल गांधी का बड़ा दावा- 2024 का लोकसभा चुनाव वैध नहीं था, फिर भी विपक्ष नहीं करेगा बहिष्कार, बताई वजह
Rahul Gandhi US Visit : राहुल गांधी का बड़ा दावा- 2024 का लोकसभा चुनाव वैध नहीं था, फिर भी विपक्ष नहीं करेगा बहिष्कार, बताई वजह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi US Visit)…

Sant Gahira Guru University : कुलसचिव शारदा प्रसाद त्रिपाठी हटाए गए, प्रवीण अग्रवाल को वित्तीय अधिकारों के साथ मिला प्रभार
Sant Gahira Guru University : कुलसचिव शारदा प्रसाद त्रिपाठी हटाए गए, प्रवीण अग्रवाल को वित्तीय अधिकारों के साथ मिला प्रभार

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में प्रशासनिक स्तर पर…

Chhattisgarh Bond Doctors Salary : बॉण्ड डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 6 सदस्यीय कमेटी; 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
Chhattisgarh Bond Doctors Salary : बॉण्ड डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 6 सदस्यीय कमेटी; 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ में पोस्ट-एमबीबीएस और पोस्ट-पीजी बॉण्ड चिकित्सकों (Chhattisgarh…

Kabra Elephant Rescue : 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी ट्रैंकुलाइज, गले में रेडियो कॉलर लगाकर वन विभाग रखेगा नजर
Kabra Elephant Rescue : 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी ट्रैंकुलाइज, गले में रेडियो कॉलर लगाकर वन विभाग रखेगा नजर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले में पिछले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?