CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahasamund Teacher Student Assault : जूते नहीं पहनने पर छात्रा के सिर पर मारा, बाल मरोड़े और कान खींचे; शिक्षक को नोटिस

Mahasamund Teacher Student Assault : जूते नहीं पहनने पर छात्रा के सिर पर मारा, बाल मरोड़े और कान खींचे; शिक्षक को नोटिस

By Newsdesk Admin
19/11/2026
Share
Mahasamund Teacher Student Assault : जूते नहीं पहनने पर छात्रा के सिर पर मारा, बाल मरोड़े और कान खींचे; शिक्षक को नोटिस
Mahasamund Teacher Student Assault : जूते नहीं पहनने पर छात्रा के सिर पर मारा, बाल मरोड़े और कान खींचे; शिक्षक को नोटिस

सीजी भास्कर, महासमुंद, 19 नवंबर 2026।  छत्तीसगढ़ के महासमुंद में स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। त्रैमासिक परीक्षा के दौरान अनुशासन के नाम पर छात्र-छात्राओं को शारीरिक दंड देने के आरोप में शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद शिक्षक से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। मामला (Mahasamund Teacher Student Assault) शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जहां शिक्षक पर जूते नहीं पहनकर आने और सही वर्दी में नहीं होने पर विद्यार्थियों के साथ मारपीट करने का आरोप है।

Contents
  • जूते नहीं पहने तो सिर पर मारा
  • छात्राओं ने जांच में बताई आपबीती
  • पहले भी लग चुके हैं मारपीट के आरोप

यह भी पढ़ें : CG Board Exam 2027 Preparation : बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों की होगी पहचान, तिमाही रिजल्ट से तय होगी विशेष तैयारी

जूते नहीं पहने तो सिर पर मारा

व्याख्याता आशीष देवांगन की ड्यूटी परीक्षा के दौरान कक्ष क्रमांक 11 में लगाई गई थी। हालांकि, वे कुछ समय के लिए कक्ष क्रमांक 10 में भी गए। छात्राओं के अनुसार, जूते पहनकर नहीं आने और वर्दी ठीक नहीं होने की बात पर शिक्षक ने चार छात्राओं के साथ डांट-डपट और मारपीट की। कक्ष क्रमांक 11 में भी दो छात्रों के साथ इसी तरह का व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई। जांच रिपोर्ट के अनुसार, छात्राओं के सिर पर मारने, कान मरोड़ने और बाल खींचने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर भी शिकायत सही पाए जाने का उल्लेख जांच में किया गया है।

यह भी पढ़ें : Dev Uthani Ekadashi Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में कल सरकारी दफ्तरों की छुट्टी, नया आदेश जारी

छात्राओं ने जांच में बताई आपबीती

जांच के दौरान 6 छात्राओं और 4 शिक्षकों के लिखित बयान दर्ज किए गए, जबकि 15 विद्यार्थियों से पूछताछ की गई। एक छात्रा ने बताया कि जूते नहीं पहनने पर शिक्षक ने उसके सिर पर मारा और बाल मरोड़ते हुए स्कूल नहीं आने की बात कही। दूसरी छात्रा के मुताबिक, नवरात्रि में उपवास रखने के कारण जूते नहीं पहनने पर शिक्षक ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी की और सिर पर मार दिया। एक अन्य छात्रा ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति और उपस्थिति से जुड़ी परेशानी के कारण वह नए जूते नहीं खरीद सकी थी। इस पर शिक्षक ने उसके कान मरोड़ दिए।

यह भी पढ़ें : Travis Head Happy Birthday Post : 19 नवंबर को फिर ताजा हुई टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार की याद, हेड ने शेयर की तस्वीर

पहले भी लग चुके हैं मारपीट के आरोप

विद्यालय के प्राचार्य के अनुसार, शिक्षक आशीष देवांगन के खिलाफ वर्ष 2024 में भी विद्यार्थियों से मारपीट की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी के पास की गई थी। वर्तमान मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें :  Madhubala Giri Controversy : छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अभद्र टिप्पणी से बवाल, मधुबाला गिरी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत

केएच मेमोरियल स्कूल का CBSE बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 100% परिणाम के साथ सुहानी शाह बनीं स्कूल टॉपर
Teacher Suspension : शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग और अनुशासनहीनता पर तीन शिक्षक निलंबित
CG Breaking 🔵 छत्तीसगढ़ में अब मजदूर के बच्चे भी बन सकेंगे अफसर 🟠 10 जिलों में राज्य सरकार की नि:शुल्क कोचिंग 🟢 प्रतियोगी परीक्षाओं में कर सकेंगे पार्टिसिपेट
CGPSC Exam Update : 22 फरवरी को प्रदेश के 33 जिलों में होगी प्रारंभिक परीक्षा, एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू
हर कहानी के पीछे एक सोच होती है, एक दृष्टिकोण और सबसे अहम- एक अनुभव : सुनील शर्मा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahasamund Teacher Student Assault : जूते नहीं पहनने पर छात्रा के सिर पर मारा, बाल मरोड़े और कान खींचे; शिक्षक को नोटिस
Mahasamund Teacher Student Assault : जूते नहीं पहनने पर छात्रा के सिर पर मारा, बाल मरोड़े और कान खींचे; शिक्षक को नोटिस

मामला (Mahasamund Teacher Student Assault) शासकीय आशी बाई…

CG Board Exam 2027 Preparation : बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों की होगी पहचान, तिमाही रिजल्ट से तय होगी विशेष तैयारी
CG Board Exam 2027 Preparation : बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों की होगी पहचान, तिमाही रिजल्ट से तय होगी विशेष तैयारी

इस पहल (CG Board Exam 2027 Preparation) के…

Dev Uthani Ekadashi Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में कल सरकारी दफ्तरों की छुट्टी, नया आदेश जारी
Dev Uthani Ekadashi Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में कल सरकारी दफ्तरों की छुट्टी, नया आदेश जारी

इस बदलाव (Dev Uthani Ekadashi Holiday 2026) के…

Travis Head Happy Birthday Post : 19 नवंबर को फिर ताजा हुई टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार की याद, हेड ने शेयर की तस्वीर
Travis Head Happy Birthday Post : 19 नवंबर को फिर ताजा हुई टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार की याद, हेड ने शेयर की तस्वीर

अहमदाबाद में भारत को वनडे वर्ल्ड कप 2023…

Madhubala Giri Controversy : छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अभद्र टिप्पणी से बवाल, मधुबाला गिरी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत
Madhubala Giri Controversy : छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अभद्र टिप्पणी से बवाल, मधुबाला गिरी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत

मामले (Madhubala Giri Controversy) को लेकर छत्तीसगढ़ सिविल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?