सीजी भास्कर, 19 नवंबर। जामुल पुलिस ने गुरुवार तड़के घासीदास नगर स्थित अटल आवास में सघन चेकिंग अभियान (Bhilai Police Checking) चलाया। सुबह 4 बजे से 8 बजे तक चली इस कार्रवाई के दौरान लंबे समय से फरार गिरफ्तारी वारंटी को दबोच लिया गया। क्षेत्र में खड़ी बिना नंबर प्लेट की दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों के दस्तावेजों का भी बारीकी से सत्यापन किया गया।
यह भी पढ़ें : Raigarh Expired Flour Raid : रायगढ़ में 3 ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील, एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां
फरार वारंटी को घेराबंदी कर दबोचा Bhilai Police Checking
चेकिंग अभियान के दौरान जामुल पुलिस टीम को सूचना मिली कि न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के बाद लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी क्षेत्र में मौजूद (Bhilai Police Checking) है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर घासीदास नगर निवासी पिंटू उर्फ आनंद कुमार साहनी को धर दबोचा। विधिवत गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
यह भी पढ़ें : Durg Minister Yadav Murder Case : दुर्ग मंत्री यादव हत्याकांड में चारों आरोपियों को आजीवन कारावास
नई निकलीं बिना नंबर की दोनों बाइकें
अभियान के तहत पुलिस टीम ने अटल आवास परिसर में बिना नंबर प्लेट के खड़ी दो मोटरसाइकिलों को संदिग्ध मानकर जांच के दायरे में लिया। वाहन मालिकों को तलब कर जब कागजातों की पड़ताल (Bhilai Police Checking) की गई, तो दोनों बाइकें शोरूम से हाल ही में खरीदी गई नई निकलीं और उनकी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अभी जारी नहीं हुई थी। स्वामित्व और दस्तावेज वैध पाए जाने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया।
खबरें और भी हैं : Bhilai Steel Plant Theft : बीएसपी से कॉपर केबल वायर चोरी करते दो युवक रंगे हाथों धराए


