CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘ना दूसरों की फिक्र, ना अपनी…’ चलती बाइक पर कपल का रोमांस, वीडियो देखकर भड़के लोग!

‘ना दूसरों की फिक्र, ना अपनी…’ चलती बाइक पर कपल का रोमांस, वीडियो देखकर भड़के लोग!

By Newsdesk Admin 01/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 1 मार्च। बेंगलुरु की सड़क पर कपल का खतरनाक बाइक स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. X पर कर्नाटक पोर्टफोलियो अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में एक युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है, जबकि युवती पेट्रोल टैंक पर उल्टी दिशा में बैठकर उसे गले लगाए हुए है. दोनों तेज रफ्तार में ट्रैफिक के बीच बाइक दौड़ा रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है.

यह वीडियो सामने आते ही लोगों ने नाराजगी जाहिर की और इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया. कई यूजर्स ने पुलिस से इस जोड़े के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि बिना रोक-टोक के दिनदहाड़े ऐसे स्टंट कैसे किए जा रहे हैं.

देखें वीडियो

Hollywood on Bengaluru's road
What is happening with the younger generation these days? Is this how they express love for each other, or do they believe that risking their lives in such a reckless manner is a way to prove their affection?
A shocking incident took place on… pic.twitter.com/3dOVtZAc7v

— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) February 26, 2025

ये वीडियो @Karnataka Portfolio ने शेयर किया है. युवा पीढ़ी आखिर क्या कर रही है? क्या इसी तरह वे अपने प्यार का इजहार करते हैं, या फिर उन्हें लगता है कि इस तरह जान जोखिम में डालकर ही अपने रिश्ते को साबित किया जा सकता है?

‘कुछ लोग रोड को अपनी निजी स्टंट लोकेशन समझ बैठते हैं’

सरजापुर मेन रोड पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक कपल बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से बाइक चलाता दिखा. लड़की बाइक की पेट्रोल टैंक पर बैठी अपने बॉयफ्रेंड को गले लगाते और किस करते नजर आई, जबकि युवक बिना किसी सुरक्षा की परवाह किए बाइक चला रहा था. न तो उन्हें अपनी जान की फिक्र थी और न ही सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की.

इस तरह की लापरवाही न सिर्फ उनकी अपनी जान जोखिम में डालती है, बल्कि अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती है. यह चिंता का विषय है कि कुछ लोग पब्लिक रोड को अपनी निजी स्टंट लोकेशन समझ बैठते हैं. ट्रैफिक नियमों को इसलिए बनाया गया है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

क्या आया सोशल मीडिया पर रिएक्शन

एक यूजर ने तंज भरे लहजे में लड़की के प्रति सहानुभूति जताते हुए लिखा कि वो बस थकी हुई है. अगर लोगों को इतनी परेशानी हो रही है, तो उसे कार गिफ्ट कर दें. बेंगलुरु में इन दिनों बहुत गर्मी है. वहीं, दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद वो बीमार है और लड़का उसे अस्पताल ले जा रहा है. हालांकि, ज्यादातर कमेंट्स में माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया गया और तुरंत कपल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई.

फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अगर इस जोड़े की पहचान हो जाती है, तो उन पर गंभीर यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज हो सकता है यह घटना उन बढ़ते मामलों में से एक है, जहां सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने के लिए लोग जानलेवा स्टंट कर रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है.

You Might Also Like

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

BJP Councillor Assaulted : बालोद में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, वार्ड की समस्या को लेकर रास्ता रोककर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

CCTV Analysis : कवर्धा में डांस टीचर की हत्या का खुलासा, नाबालिग छात्र हिरासत में, ब्लैकमेल और दबाव का आरोप

Newsdesk Admin 01/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Assembly Budget Session : पोर्टा केबिन में छात्राओं की सुरक्षा पर विधानसभा में तीखा टकराव, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार

सीजी भास्कर 16 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार…

Paddy Lifting Issue : विधानसभा में धान उठाव पर सरकार घिरी, बस्तर के आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली का मुद्दा भी गरमाया

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार…

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

MGNREGA Bachao Sangram
MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 17…

Women Fraud Case Chhattisgarh
Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजनीति और…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

16/03/2026
MGNREGA Bachao Sangram
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

16/03/2026
Women Fraud Case Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

16/03/2026
BJP Councillor Assaulted
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BJP Councillor Assaulted : बालोद में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, वार्ड की समस्या को लेकर रास्ता रोककर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

16/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?