सीजी भास्कर, 20 नवम्बर । कोरबा के गेवरा-दीपका कटघोरा रोड पर बीती रात तेज रफ्तार बोलेरो ने जमकर तबाही मचाई। बजरंग चौक की ओर से आ रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और सिंह रेस्टोरेंट के सामने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से जा टकराई। (Korba Bolero Accident)
यह भी पढ़ें : Surajpur Tractor Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आई महिला, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का दावा, जनहानि नहीं : Korba Bolero Accident
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति कार, थार समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें : Korba Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर 50 मीटर दूर पलटी, 18 साल के युवक की मौत

ड्राइवर से पूछताछ कर रही पुलिस, CCTV फुटेज की जांच जारी
बताया जा रहा है कि बोलेरो में ड्राइवर के अलावा दो अन्य लोग भी सवार थे। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो जब्त कर ली है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल
तेज रफ्तार या नशे में ड्राइविंग की आशंका, पुष्टि नहीं : Korba Bolero Accident
तेज रफ्तार या ड्राइवर के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक, हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
ख़बरें और भी हैं :Khаrun River Bridge Accident : खारुन नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, रैलिंग पर अटकी तेज रफ्तार बस


