सीजी भास्कर, 22 नवंबर| रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट-1’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के नए आंकड़े (Ramayana Box Office Collection) छू रही है। रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को फिल्म ने भारत में 35.60 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन किया। शनिवार के मुकाबले रविवार की कमाई में करीब 28.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

भारत में 942 करोड़ से ज्यादा की कमाई Ramayana Box Office Collection
फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 942.75 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 1,126.50 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,693.50 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। फिल्म अब 1,700 करोड़ के आंकड़े से महज कुछ कदम दूर है।
हिंदी वर्जन की कमाई सबसे ज्यादा
18वें दिन हिंदी वर्जन ने 26.25 करोड़ रुपए की कमाई (Ramayana Box Office Collection) की। इसके अलावा मलयालम में 3.40 करोड़, कन्नड़ में 2.50 करोड़, तमिल में 2.40 करोड़ और तेलुगु में 1.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : Crop Insurance Claim : दुर्ग में गलत बीमा पॉलिसी नंबर से अटका किसानों का क्लेम, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
1,700 करोड़ के आंकड़े पर नजर
फिल्म ने तीसरे रविवार की कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही हिंदी में 700 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनने का दावा भी किया जा रहा है। अब दर्शकों और फिल्म कारोबार की नजरें इसके 1,700 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर टिकी हैं।
खबरें और भी हैं : Kawardha Elephant Attack : कवर्धा में हाथियों का आतंक, एक हफ्ते में दो महिलाओं की मौत; 20 गांवों में अलर्ट


