CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Elephant Attack : हाथी के हमले से ग्रामीण गंभीर घायल! 8 किसानों की फसल व कच्चे मकान तबाह, घूम रहे 126 हाथी

Raigarh Elephant Attack : हाथी के हमले से ग्रामीण गंभीर घायल! 8 किसानों की फसल व कच्चे मकान तबाह, घूम रहे 126 हाथी

By Newsdesk Admin
23/11/2026
Share
Raigarh Elephant Attack : हाथी के हमले से ग्रामीण गंभीर घायल! 8 किसानों की फसल व कच्चे मकान तबाह, घूम रहे 126 हाथी
Raigarh Elephant Attack : हाथी के हमले से ग्रामीण गंभीर घायल! 8 किसानों की फसल व कच्चे मकान तबाह, घूम रहे 126 हाथी

सीजी भास्कर, रायगढ़ डेस्क 23 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में लैलूंगा वन परिक्षेत्र के नारायणपुर गांव में हाथी के हमले (Raigarh Elephant Attack) से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि खेत के पास हाथी पहुंचने की सूचना मिलने पर कुछ ग्रामीण उसे खदेड़ने व भगाने के लिए गए थे। इसी दौरान आक्रोशित हाथी ने 35 वर्षीय जलधर लकड़ा पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

Contents
  • घायल ग्रामीण को मेडिकल कॉलेज रेफर 
  • कच्चे मकानों को पहुंचा नुकसान
  •  126 हाथियों का डेरा, अलर्ट जारी
  • Raigarh Elephant Attack को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल

यह भी पढ़ें : Raigarh Traffic Police Action : रायगढ़ में एक दिन में 631 वाहन चालकों पर कार्रवाई! 4 लाख रुपए का कटा चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए 6 ड्राइवर

घायल ग्रामीण को मेडिकल कॉलेज रेफर 

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल जलधर लकड़ा (Lailunga Elephant News) को तत्काल लैलूंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, वन विभाग ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल ग्रामीण के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि भी उपलब्ध कराई है।

यह भी पढ़ें : Nand Kumar Sai News : पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल ! सीएम विष्णु देव साय हेलिकॉप्टर से साथ लेकर पहुंचे रायपुर

कच्चे मकानों को पहुंचा नुकसान

हमले के साथ ही हाथियों के दल ने जिले के कई गांवों में किसानों की मेहनत पर पानी फेरते हुए फसलों और कच्चे मकानों (Elephant Terror in Raigarh) को भारी नुकसान पहुंचाया है। नारायणपुर गांव में दो किसानों की खड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई, जबकि धरमजयगढ़ के क्रोंधा और नागदरहा क्षेत्रों में भी फसलों को रौंदा गया है। इसके अलावा लैलूंगा के ढोरोआमा और तिलाईदरहा गांवों में 6 किसानों की फसल और कच्चे मकान प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें : Shubman Gill : सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर शुभमन गिल का बयान, बोले- उनके खेलने से भी नतीजा नहीं बदलता

 126 हाथियों का डेरा, अलर्ट जारी

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में धरमजयगढ़ वन मंडल के विभिन्न जंगलों में 126 हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है। वन अमला और हाथी मित्र दल की टीमें हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर रख रही हैं। विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर न जाएं और हाथियों को भगाने या उनके करीब जाने का जोखिम न उठाएं।

यह भी पढ़ें : Kawardha Elephant Attack : कवर्धा में हाथियों का आतंक, एक हफ्ते में दो महिलाओं की मौत; 20 गांवों में अलर्ट

Raigarh Elephant Attack को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल

जिले में लगातार हो रही हाथियों की आवाजाही, फसल हानि और ग्रामीण पर हमले की घटना के बाद से वन परिक्षेत्र से लगे गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अब वन विभाग से नुकसान के जल्द मुआवजे और हाथियों की आबादी क्षेत्र में रोकथाम की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Raigarh Crime News : रायगढ़ में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला, तीन घायल

Poster Political Controversy : दुर्ग में ‘घोटालों की क्लास’ पोस्टर पर सियासी घमासान, भाजपा के निशाने पर भूपेश बघेल
Chhattisgarh Hangman :  छत्तीसगढ़ में जल्लाद बनने को तैयार पुलिस संघ के अध्यक्ष, सीएम और गृहमंत्री को लिखा पत्र
अब पी कर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, वाहन होंगे जब्त, लायसेंस भी होगा सस्पेंड, सख्त हुई पुलिस, देखिए विडियो
Raipur Nagpur Highway Accident : रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी महाराष्ट्र में हादसे का शिकार, 3 बच्चों समेत 8 की मौत, 3 घायल
One and Two Rupee Coins : एक और दो रुपये के सिक्के नहीं लेने पर दुकानदारों पर होगी वैधानिक कार्रवाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

El Nino Weather Alert : अल-नीनो से हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ सकता है बाढ़ और भूस्खलन का खतरा!
El Nino Weather Alert : अल-नीनो से हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ सकता है बाढ़ और भूस्खलन का खतरा!

ताजा मौसम अनुमानों के मुताबिक, हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र…

Korba SECL Protest : विस्थापित ग्रामीणों की अनोखी 'दंडवत न्याय यात्रा'! सड़क पर लेटकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, खदान बंद करने की दी चेतावनी
Korba SECL Protest : विस्थापित ग्रामीणों की अनोखी ‘दंडवत न्याय यात्रा’! सड़क पर लेटकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, खदान बंद करने की दी चेतावनी

विस्थापित ग्रामीणों ने लंबित मांगों और बुनियादी सुविधाओं…

Raigarh Elephant Attack : हाथी के हमले से ग्रामीण गंभीर घायल! 8 किसानों की फसल व कच्चे मकान तबाह, घूम रहे 126 हाथी
Raigarh Elephant Attack : हाथी के हमले से ग्रामीण गंभीर घायल! 8 किसानों की फसल व कच्चे मकान तबाह, घूम रहे 126 हाथी

लैलूंगा वन परिक्षेत्र के नारायणपुर गांव में हाथी…

Raigarh Traffic Police Action : रायगढ़ में एक दिन में 631 वाहन चालकों पर कार्रवाई! 4 लाख रुपए का कटा चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए 6 ड्राइवर
Raigarh Traffic Police Action : रायगढ़ में एक दिन में 631 वाहन चालकों पर कार्रवाई! 4 लाख रुपए का कटा चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए 6 ड्राइवर

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 631 वाहन…

Nand Kumar Sai News : पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल ! सीएम विष्णु देव साय हेलिकॉप्टर से साथ लेकर पहुंचे रायपुर
Nand Kumar Sai News : पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल ! सीएम विष्णु देव साय हेलिकॉप्टर से साथ लेकर पहुंचे रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद एवं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?