CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में महापौर परिषद् सदस्य और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, महिला को जान से मारने की धमकी दे बोला – “दो दिन के अंदर मकान छोड़ दो”

भिलाई में महापौर परिषद् सदस्य और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, महिला को जान से मारने की धमकी दे बोला – “दो दिन के अंदर मकान छोड़ दो”

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 मार्च। महिला से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ पुरानी भिलाई थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आपको बता दें कि भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के एमआईसी मेंबर व कांग्रेस पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पार्षद रमना पर दबंगई करते हुए मकान खाली करवाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि पंचशील नगर चरोदा निवासी संजना पत्नी शंभूनाथ ढोल (30वर्ष) ने पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वे लोग पार्षद के परिचित के मकान में किराये से रहते हैं। पार्षद दबंगई दिखाते हुए पिछले 3-4 दिन से उसके घर आ रहा है और उसे घर खाली करने कह रहा है। घर खाली नहीं करने पर वो जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ गाली-गलौज भी करता रहा है।

पीड़ित संजना ने बताया कि एस वेंकट रमना अपने पार्षद होने की लगातार धौंस दिखा रहा है। रोज रोज के झगड़े को देखते हुए उसने अपने पति शंभूनाथ को पार्षद के पास बात करने के लिए भेजा था। पार्षद रमना 17 फरवरी की सुबह 10 बजे फिर से शंभूनाथ के घर पहुंचा मकान खाली करने की धमकी देने लगा। उस समय शंभूनाथ घर पर नहीं था। इसके बाद पार्षद ने घरवालों से ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और वहां से चला गया। दोपहर में जब शंभूनाथ काम से घर लौटा तो संजना ने उसे पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी थाने पहुंचे और पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पीड़ित के अनुसार 17 फरवरी की सुबह 10 बजे रमना शंभूनाथ के घर पहुंचा। उसने उन्हें धमकी दी कि दो दिन में वो मकान खाली कर दें। यदि मकान खाली नहीं किया तो वो रात के समय जब सब लोग सो रहे होंगे घर में बुलडोजर चलवा देगा।

आपको बता दें कि संजना की शिकायत से पहले पार्षद एस वेंकट रमना ने भी पुरानी भिलाई थाने में शंभूनाथ सहित चार के खिलाफ उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद जब पार्षद फिर से दबंगई दिखाने गया तो घर के लोगों ने उसके खिलाफ भी अपराध दर्ज करा दिया है। अब पुरानी भिलाई पुलिस काउंटर रिपोर्ट की जांच कर रही है।

Silver and old mobiles worth lakhs seized in Surguja : पश्चिम बंगाल के 5 युवक हिरासत में
Cruel treatment in the name of exorcism : युवती की मौत के मामले में महिला को उम्रकैद
Bridal Makeover Scheme: महंगाई के दौर में विधायक रिकेश सेन की पहल, वैशाली नगर की बेटियों को 1 रुपये में मिलेगा ब्राइडल मेकओवर
Red Fort Blast Delhi : दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 8 की मौत और कई घायल
पुरूषों में भी होती है बॉयोलॉजिकल पैमाना, 25-35 पिता बनने की परफेक्ट उम्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?