CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, भाई आनंद कुमार को बनाया नेशनल कॉओर्डिनेटर

मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, भाई आनंद कुमार को बनाया नेशनल कॉओर्डिनेटर

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) के सियासी दल बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा फेरबदल हुआ है. पार्टी को दो नए नेशनल को-ऑर्डिनेटर मिले हैं. आकाश आनंद की जगह उनके पिता और पार्टी महासचिव आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद राम जी गौतम को बीएसपी का नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है. बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में आज पार्टी की अहम बैठक बुलाई और ये अहम फैसला लिया गया. इस बैठक में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए. पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई. आकाश आनंद को बीएसपी के सभी पदों से हटा दिया गया है.

इस बैठक में मायावती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मायावती के भाई आनंद, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा मौजूद रहे. राज्यसभा सांसद रामजी गौतम भी पार्टी की बैठक में मौजूद है लेकिन आकाश आनंद इस बैठक में नहीं आए थे.

पिछले साल आकाश को लगा था झटका

पिछले साल मई में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोओर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी पद से हटा दिया था. बसपा सुप्रीमो ने उन्हें दिसंबर 2023 में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था. लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को मायावती ने अपना फैसला वापस ले लिया. उन्होंने कहा कि पूर्ण परिपक्वता आने तक आकाश आनंद को दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग रखा जाएगा.

आकाश आनंद के विवादित बयान

आकाश आनंद ने सीतापुर में बीजेपी सरकार को ‘आतंक की सरकार’ करार दिया था, जिसके बाद उन पर एफआईआर भी दर्ज हो गई थी. इसके अलावा दो-तीन जगहों पर बयान देते वक्त वह इतने जोश में आ गए कि उनके मुंह से गाली जैसे शब्द निकल पड़े. आवेश में दिए उनके बयानों की भी काफी आलोचना हो रही थी, जिसमें ‘जूते मारने का मन करता है’ जैसे बयान शामिल हैं.

CG Congress News : कांग्रेस ने नियुक्त किए 114 नगर पंचायतों के लिए ऑब्जर्वर, दुर्ग जिला सम्हालेंगे विकास उपाध्याय, निकाय चुनाव के दावेदारों की लिस्ट करेंगे तैयार, सीलबंद लिफाफे में PCC को भेजेंगे नाम
Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र
Raghav Chadha Rajya Sabha : राज्यसभा में पद से हटाए जाने पर सियासी तकरार, आवाज दबाने के आरोपों से बढ़ी हलचल
उपराष्ट्रपति का चौंकाने वाला इस्तीफा: PM मोदी बोले- ‘आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं’
राजस्थान कांग्रेस में नई सुबह? गहलोत-पायलट गिले-शिकवे भुलाकर मिले!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?