सीजी भास्कर, बिलासपुर, 25 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तहसील कार्यालय में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और वकील से बदसलूकी के आरोप में रीडर को निलंबित कर दिया गया है। बताया गया कि शिकायत के समय कर्मचारी अपनी कुर्सी पर सोता मिला था और उस पर नशे में होने का भी आरोप है। मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रीडर रवि शंकर सूर्यवंशी के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई (Bilaspur Tehsil Reader Suspended) वकील की शिकायत और सामने आए वीडियो के बाद की गई है।
यह भी पढ़ें : Balod POCSO Case : 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, 55 वर्षीय म्यूजिक टीचर गिरफ्तार, जेल भेजा गया
कुर्सी पर सोता मिला रीडर
जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर को वकील त्रिशिर दीक्षित अपनी फाइल लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि उस समय रीडर अपनी कुर्सी पर सो रहा था और नशे की हालत में था। वकील ने जब फाइल आगे बढ़ाने के लिए कहा, तो रीडर ने कथित तौर पर मना कर दिया और उनके साथ बदसलूकी भी की।
यह भी पढ़ें : Bhilai Heroin Smuggling Network : स्कूल-कॉलेज के युवाओं तक पहुंच रहा था चिट्टा, 2 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार
वकील ने बनाया वीडियो
रीडर के व्यवहार से नाराज वकील ने कार्यालय के भीतर उसका वीडियो बनाया और कलेक्टर से शिकायत की। वीडियो में कर्मचारी कुर्सी पर सोता हुआ नजर आ रहा है। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : Raipur Bore Pump Cable Chori : खेतों से बोर पंप और केबल पार करने वाले गिरोह का खुलासा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले की जांच एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी को सौंपी थी। एसडीएम की जांच रिपोर्ट में रीडर को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। Bilaspur Tehsil Reader Suspended कार्रवाई के बाद रीडर को कोटा तहसील कार्यालय में अटैच किया गया है।
यह भी पढ़ें : Balod Truck Accident : दो ट्रकों की भीषण टक्कर, केबिन में साढ़े 3 घंटे फंसा रहा ड्राइवर; कटर से काटकर निकाला
जवाबदेही पर उठे सवाल
तहसील कार्यालय में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी के सोने और वकील से कथित बदसलूकी की शिकायत के बाद सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और जवाबदेही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : North Chhattisgarh Cold Wave : बादल छंटते ही लौटी ठंड, अंबिकापुर में 11.4 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 2 दिन में और गिरेगा तापमान



