सीजी भास्कर, सरगुजा, 25 नवंबर 2026। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सर्दी ने दस्तक दे दी है। बादल छंटने और उत्तरी सर्द हवाओं के असर से सरगुजा संभाग में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री तक गिर गया है। ठंड की वापसी (North Chhattisgarh Cold Wave) के साथ ही आने वाले दिनों में रात और सुबह की ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें : Ambikapur Baba Fraud Case : जादू-टोना और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर लाखों की ठगी! 9 लाख लेने का आरोप
अंबिकापुर में 11.4 डिग्री
बुधवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मैनपाट और सामरीपाट में पारा गिरकर 11 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध भी दिखाई दी। बादलों के हटने के बाद ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।
यह भी पढ़ें : Raipur Rice Mill Action : चावल जमा नहीं करने पर कमल राइस मिल सील, 34 मिलर्स को नोटिस; 66 हजार क्विंटल से ज्यादा बकाया
दो दिन में और गिरेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। इससे रात के साथ-साथ सुबह के समय भी ठंड का असर बढ़ेगा। North Chhattisgarh Cold Wave का प्रभाव खासतौर पर उत्तरी इलाकों में महसूस किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : UP Election Candidate List 2027 : यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
पाट क्षेत्रों में ज्यादा ठंड
मैनपाट सहित सरगुजा के पाट क्षेत्रों में सर्द हवाओं का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। ऊंचाई वाले इन इलाकों में तापमान गिरने से सुबह और रात की ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें : Kartik Purnima Celebration : रायगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर केलो नदी में दीपदान, पिकनिक स्पॉट्स पर उमड़ी लोगों की भीड़



