सीजी भास्कर, 25 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज के ग्राम शिवपुर में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी अपने मामा के घर धान कटाई में मदद करने आई थी। आरोप है कि घर में अकेली देखकर गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती की। (Ramanujganj Minor Rape Case)
विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला विजयनगर चौकी क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें : वीडियो कॉल के बाद फंदे पर लटकी किशोरी, नाबालिग बॉयफ्रेंड पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप..
मामा के घर आई थी नाबालिग : Ramanujganj Minor Rape Case
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, किशोरी झारखंड के गढ़वा जिले की रहने वाली है। वह कुछ दिन पहले अपने मामा के घर ग्राम शिवपुर आई थी। 22 नवंबर को परिवार के अन्य सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान किशोरी घर में अकेली थी।
यह भी पढ़ें : Durg Suicide Case : प्रेमी से शादी से इनकार बना जानलेवा…! नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

घर में अकेली देखकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
आरोप है कि शाम करीब 4 बजे गांव का पंच अशोक यादव घर पहुंचा। किशोरी को अकेला देखकर वह घर में घुस गया और उसे पकड़ लिया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह वहां से भाग निकला।
कुछ देर बाद परिवार के सदस्य घर लौटे तो किशोरी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके मामा कुलदीप सिंह उसे लेकर विजयनगर पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें : होटल में बंधक बनाकर मामा के दोस्त ने 5 दिन तक किया दुष्कर्म, फिर नाबालिग को छोड़कर भागा
विजयनगर चौकी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार : Ramanujganj Minor Rape Case
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक अश्वनी कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Raigarh Minor Rape Case : महिला थाने के पास नाबालिग से रेप, 3 दिन तक दरिंदगी
ख़बरें और भी हैं :Raigarh News : रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार


