CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘लोगों की सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है’, बोले मंत्री प्रहलाद पटेल, कांग्रेस ने साधा निशाना

‘लोगों की सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है’, बोले मंत्री प्रहलाद पटेल, कांग्रेस ने साधा निशाना

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च। ‘लोगों की सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है’, यह कहना है मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का. प्रहलाद सिंह पटेल राजगढ़ जिले में सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिस पर अब विपक्षी दल कांग्रेस हमलावर हो गया है.

‘लेने के बजाय देने वाले बनिये’

प्रहलाद पटेल ने कहा कि अब तो लोगों की सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है. नेता आते हैं तो उन्हें एक-एक कागज मिलते हैं, मंच पर आते हैं तो लोग माला पहना कर एक पत्र पकड़ा देते हैं. ये अच्छी आदत नहीं है. लेने के बजाय देने का मानस बनाइए. मैं दावे से कहता हूं कि आप भी सुखी होंगे और एक संस्कारवान समाज को खड़ा करेंगे. ये भिखारी की फौज इकट्ठी करना, यह समाज को मजबूत करना नहीं है. समाज को कमजोर करना है.

उन्होंने कहा कि मुफ्त की चीजों के प्रति जितना आकर्षण रखते हैं, यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है. किसी शहीद का सम्मान तब है, जब हम उसके चरित्र के साथ जीने की कोशिश करें. शहीदों के संदर्भ में बोलते हुए मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि क्या आप ऐसे किसी शहीद का नाम जानते हैं, जिसने किसी से भीख मांगी हो. मुझे नाम बताना. उसके बावजूद भी हम आते हैं और अपने कार्यक्रम करके चले जाते हैं.

‘कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा’

प्रहलाद पटेल ने कहा, ‘मैं भिक्षा मांगकर अपनी बात खत्म करता हूं. नर्मदा का परिक्रमा वासी हूं तो भिक्षा तो मांगता हूं लेकिन खुद के लिए कभी नहीं मांगता. कोई नहीं कह सकता कि मैंने प्रहलाद पटेल को यह दिया है.’ उनका यह बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है. प्रहलाद पटेल ने यह बयान चाहे जिस भी संदर्भ में दिया हो विपक्षी दल कांग्रेस अब मंत्री और सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी को घेर रही है.

कांग्रेस ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ‘बीजेपी का अहंकार अब जनता को भिखारी कह रहा है. यह दुख में डूबे लोगों की उम्मीद और आंसुओं का अपमान है.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘ये चुनाव में झूठे वादे करते हैं और फिर मुकर जाते हैं. जनता जब इन्हें वादें याद दिलाती है तो ये उसे भिखारी कहने से नहीं चूकते. अच्छी तरह से याद रखना बीजेपी के ऐसे चेहरे कुछ समय बाद फिर आपकी चौखट पर वोटों की भीख मांगने आएंगे.’

Exit Poll : इस प्रकार एग्जिट पोल की होती है सर्वे, कितना आता होता है खर्च, जानिए
Nakti Nyay Padyatra : नकटी के 85 बेघर परिवारों के लिए कांग्रेस की 13 किमी न्याय पदयात्रा
Bihar Government Formation : विधानसभा स्पीकर के पद को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म!
बिरनपुर क्यों नहीं गए थे भूपेश बघेल….❓करते हैं दबाव की राजनीति, कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति है छत्तीसगढ़ बंद – डिप्टी सीएम विजय शर्मा, दुर्ग जेल पहुंचे गृह मंत्री ने और क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर
जैसे सूरज पूरब से उगता है वैसे ही…, तेजस्वी यादव के CM फेस के सवाल पर RJD नेता दी बड़ी मिसाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IND Vs AFG  : संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी, पहले टी20 में किसकी होगी एंट्री! कप्तान अय्यर ने बताया अपना 'सिरदर्द'
IND Vs AFG  : संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी, पहले टी20 में किसकी होगी एंट्री! कप्तान अय्यर ने बताया अपना ‘सिरदर्द’

पहले टी20 की टीम चयन दुविधा (IND Vs…

Magarlod Blade Attack : छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर ब्लेड से हमला
Magarlod Blade Attack : छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर ब्लेड से हमला

अश्लील टिप्पणी का विरोध (Magarlod Blade Attack) करने…

Nashili Tablet Smuggling Balodabazar : नशे के अंतरजिला नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 1,146 टैबलेट के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार
Nashili Tablet Smuggling Balodabazar : नशे के अंतरजिला नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 1,146 टैबलेट के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी (Nashili…

Smart Meter Sihawa : स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, लक्ष्मी ध्रुव बोलीं- गरीबों का बढ़ा बिजली बिल
Smart Meter Sihawa : स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, लक्ष्मी ध्रुव बोलीं- गरीबों का बढ़ा बिजली बिल

सिहावा की पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने…

Solar Pump Dhamtari : 6 महीने से बंद सोलर पंप, शिकायत के बाद भी नहीं मिला पानी
Solar Pump Dhamtari : 6 महीने से बंद सोलर पंप, शिकायत के बाद भी नहीं मिला पानी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?