सीजी भास्कर, 26 नवम्बर । कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP गुरुवार को नागपुर के संविधान चौक पर ‘सेव डेमोक्रेसी, सेव कॉन्स्टिट्यूशन’ कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इससे पहले पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दीक्षाभूमि पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। (Cockroach Janata Party Protest)
उन्होंने लोगों से संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने और इसके अधिकारों पर चर्चा करने की अपील की।
यह भी पढ़ें : CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें
अभिजीत दीपके ने चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल : Cockroach Janata Party Protest
दीपके ने आरोप लगाया कि देश में चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियां हो रही हैं और सोशल मीडिया पर कुछ राजनीतिक पोस्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि दूसरी पोस्ट को दबाया जा रहा है।

CJP ने किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करने की बात कही
उन्होंने (Cockroach Janata Party Protest) दावा किया कि जनवरी से जून के बीच इंस्टाग्राम से 50 लाख से ज्यादा पोस्ट हटाए गए। CJP का कहना है कि वह किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करती, बल्कि रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम करना चाहती है।
किसानों के मुद्दों को लेकर छह दिवसीय अभियान चलाएगा संगठन
संगठन महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में किसानों की समस्याएं जानने के लिए छह दिवसीय अभियान (Cockroach Janata Party Protest) भी चलाएगा।
यह भी पढ़ें : CJP Abhijeet Dipke Statement : 37 दिनों के आंदोलन के बाद समर्थकों का जताया आभार
ख़बरें और भी हैं :Chhattisgarh Leaders Security : नेताओं की सुरक्षा घटाने पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने, गृहमंत्री बोले- मेरी भी सुरक्षा कम हुई


