सीजी भास्कर, 27 नवंबर। राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में ग्रामीण बैंक में 50 रुपये के 25 संदिग्ध नोट मिलने से हड़कंप (Fake Currency Notes) मच गया। इन नोटों की कुल कीमत 1,250 रुपये बताई जा रही है। बैंक प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

12,350 रुपये जमा कराने पहुंची थी महिला Fake Currency Notes
जानकारी के मुताबिक, जानकी वराठे नाम की महिला बैंक में 12 हजार 350 रुपये जमा कराने पहुंची थी। इसी दौरान बैंक कर्मचारियों को 50 रुपये के 25 नोट संदिग्ध लगे।
यह भी पढ़ें : Congress Chhattisgarh : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी, सुखदेव भगत आज भिलाई-चरोदा और रिसाली में करेंगे बैठक
UV जांच में नहीं मिले जरूरी फीचर
बैंक कर्मचारियों ने UV लैंप से नोटों की जांच की। इस दौरान उनमें कुछ जरूरी सुरक्षा फीचर (Fake Currency Notes) नहीं मिले। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने पंडरी थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Newborn Baby Trafficking : रायपुर में नवजात खरीद-बिक्री का खुलासा, 15 साल की किशोरी को फर्जी दस्तावेजों में बताया 21 साल
हालांकि, नोटों के नकली होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये नोट कहां से आए और महिला तक कैसे पहुंचे।
खबरें और भी हैं : Mahadev Betting Case ED Raid : दिल्ली में महादेव सट्टा मामले की जांच तेज, कैटरर और बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी


