सीजी भास्कर, 27 नवंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में नया खुलासा (Newborn Baby Trafficking) हुआ है। जांच में सामने आया है कि सिंडिकेट के सदस्यों ने ओडिशा की 15 साल की नाबालिग की उम्र छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण-पत्र बनवाए थे। इनमें उसकी उम्र 21 साल दर्ज की गई थी।

इलाज और डिलीवरी का झांसा देकर लाए रायपुर Newborn Baby Trafficking
पुलिस के मुताबिक, किशोरी को मुफ्त इलाज और डिलीवरी कराने का झांसा देकर रायपुर लाया गया था। 4 नवंबर को गुढ़ियारी के एक अस्पताल में उसकी डिलीवरी हुई। आरोप है कि इसके बाद नवजात को बेचने की साजिश रची गई।
यह भी पढ़ें : CJP Saurav Das LOC : लंदन जाने से रोके गए सौरव दास, पासपोर्ट की जानकारियों में गड़बड़ी का दावा
अब तक सात आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से जुड़ी धाराएं (Newborn Baby Trafficking) भी जोड़ी हैं। अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Election 2026 : छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का जल्द होगा ऐलान, 2-3 दिसंबर से आचार संहिता लगने की संभावना
आठ राज्यों तक फैला नेटवर्क
जांच में पुलिस को पता चला है कि इस सिंडिकेट के जरिए देश के आठ राज्यों में 26 से ज्यादा नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री की गई। नेटवर्क में डॉक्टरों, दलालों और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं : Congress Chhattisgarh : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी, सुखदेव भगत आज भिलाई-चरोदा और रिसाली में करेंगे बैठक


