सीजी भास्कर, 27 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रोहरा ब्रदर्स के खिलाफ 48 लाख 90 हजार रुपये की ठगी का मामला (Bilaspur Fraud Case) दर्ज किया गया है। आरोप है कि सुनील और मनीष रोहरा ने किराना व्यापारी दीपक भगतानी को जमीन में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच दिया था।

कैश और बैंक खातों में जमा कराए पैसे Bilaspur Fraud Case
शिकायत के मुताबिक, जुलाई 2025 से मार्च 2026 के बीच व्यापारी से 29 लाख 10 हजार रुपये नकद और 19 लाख 80 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए गए। रकम वापस मांगने पर दोनों भाई अलग-अलग बहाने बनाकर व्यापारी को टालते रहे।
यह भी पढ़ें : Ramayana Movie : 27 देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘रामायण’, रणबीर कपूर ने बनाया रिकॉर्ड
परिवार समेत दुबई जाने का आरोप
आरोप है कि बाद में दोनों भाई परिवार समेत दुबई (Bilaspur Fraud Case) चले गए। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खास बात यह है कि करीब सात दिन पहले ही पुलिस रोहरा ब्रदर्स के घर से 25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। अब पुलिस नए ठगी के मामले में लेन-देन और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं : Bilaspur Crime News : बिलासपुर में 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, मां ने युवक पर लगाया मारपीट कर हत्या का आरोप


