सीजी भास्कर, 27 नवंबर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन स्तर पर तैयारियां (Congress Chhattisgarh) तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में AICC के छत्तीसगढ़ प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत दो दिवसीय दौरे पर प्रदेश पहुंचे हैं। वे आज दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

भूपेश बघेल के निवास भी जाएंगे Congress Chhattisgarh
सुखदेव भगत दोपहर 2 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचेंगे। इसके बाद चरोदा के मंगल भवन में स्थानीय कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Fraud Case : बिलासपुर में रोहरा ब्रदर्स पर 48.90 लाख की ठगी का केस, रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा
भिलाई और रिसाली में भी होगी चर्चा
शाम 4 बजे भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रस्तावित (Congress Chhattisgarh) है। इसके अलावा भिलाई-चरोदा, जामुल और रिसाली क्षेत्र के नेताओं से भी चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें : CJP Saurav Das LOC : लंदन जाने से रोके गए सौरव दास, पासपोर्ट की जानकारियों में गड़बड़ी का दावा
इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने और आगामी नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति पर फोकस रहेगा। कार्यक्रम पूरा करने के बाद सुखदेव भगत शाम को झारखंड के लिए रवाना होंगे।
खबरें और भी हैं : Chhattisgarh Election 2026 : छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का जल्द होगा ऐलान, 2-3 दिसंबर से आचार संहिता लगने की संभावना


