सीजी भास्कर, 27 नवंबर। कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में ढाबे की आड़ में अवैध शराब बेचने का मामला (Illegal Liquor Business) सामने आया है। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए बबली होटल ढाबा के संचालक पदुमदास को गिरफ्तार किया है। मौके से देशी शराब के 40 पाव यानी 7.2 लीटर शराब जब्त की गई।

जनदर्शन में शिकायत के बाद हुई कार्रवाई Illegal Liquor Business
जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम ने ढाबे पर दबिश दी थी। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Balod Hospital Negligence Allegation : प्रसव के दौरान नवजात की मौत, कुछ घंटे बाद मां ने भी तोड़ा दम; डॉक्टर-नर्स पर गंभीर आरोप
नवंबर में 134 प्रकरण दर्ज
आबकारी विभाग के अनुसार, नवंबर के शुरुआती 27 दिनों में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 134 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 21 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh PSC : PSC अध्यक्ष की नियुक्ति के इंतजार में 155 पदों की भर्ती अटकी, 608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू भी लंबित
कार्रवाई के दौरान देशी-विदेशी शराब के अलावा महुआ शराब और महुआ लाहन भी जब्त किया गया है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।
खबरें और भी हैं : Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में प्रत्यर्पण की कार्रवाई तेज, शुभम सोनी ने कोर्ट में लगाया बॉन्ड आवेदन


