सीजी भास्कर, राष्ट्रीय डेस्क 27 नवंबर 2026। एशिया के सबसे बड़े पारंपरिक पशु मेले यानी बिहार के सोनपुर मेले (Sonepur Mela 2 Crore Buffalo) में इस बार एक ऐसा पशु पहुंचा है, जिसकी कीमत और रुतबे ने पूरे मेले में हलचल मचा दी है। मेले में गोरखपुर से आया 2 करोड़ रुपये की कीमत वाला मुर्रा नस्ल का भैंसा इन दिनों सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। इस बेशकीमती भैंसे को देखने के लिए दूर-दूर से लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Delimitation Bill Cabinet Approval : परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी! लोकसभा में बढ़ेंगी 50% सीटें
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Murrah Buffalo Sonepur Mela) में जब भैंसे की कीमत और खासियत के बारे में पूछा गया, तो उसके साथ मौजूद युवक ने चौंकाने वाला जवाब दिया। उसने बताया कि इस भैंसे की कीमत पूरे 2 करोड़ रुपये रखी गई है, लेकिन इतनी भारी-भरकम रकम मिलने के बावजूद अगर मालिक का मूड हुआ तो ही इसे बेचा जाएगा, वरना 2 करोड़ रुपये में भी इसे नहीं बेचेंगे। इस अनोखी शर्त और करोड़ों की कीमत को सुनकर मेले में आने वाले लोग हैरान हैं।
यह भी पढ़ें : Mohammed Siraj Emotional Moment : क्या रो रहे हैं मोहम्मद सिराज? क्राइस्टचर्च में सनग्लासेस पहने दिखे ‘DSP’
जानें इसकी बड़ी खासियत
सोनपुर मेले में पहुंचा यह खास भैंसा उत्तम मुर्रा नस्ल (Sonepur Animal Fair 2026) का है, जिसकी बाजार में हमेशा जबरदस्त मांग रहती है। पशुपालकों के अनुसार, मुर्रा नस्ल की भैंसें सबसे अधिक मात्रा में और बेहतरीन गुणवत्ता वाला दूध देती हैं, जिसके चलते इस नस्ल के भैंस और भैंसों की कीमत लाखों-करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है। यही वजह है कि गोरखपुर से आए इस भैंसे को देखने के लिए पशुप्रेमियों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें : ED Raid Dhamtari : अपर कलेक्टर के घर ईडी का धावा! शराब घोटाले के आरोपी पति से जुड़े तार
एशिया का यह सबसे बड़ा पशु मेला
पटना से सटे सोनपुर में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला सोनपुर मेला (Harihar Kshetra Mela Bihar) जिसे हरिहर क्षेत्र मेला भी कहा जाता है, दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां देश के कोने-कोने से एक से बढ़कर एक नस्ल के हाथी, घोड़े, गाय, बैल और भैंसों की खरीद-बिक्री के लिए पशुपालक व व्यापारी पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें : Christchurch Test : 110 पर 4 झटके देकर भी फिसला हाथ! क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड की दमदार वापसी
बना मेले का सबसे बड़ा सेल्फी पॉइंट
मेला शुरू होते ही अलग-अलग नस्ल और अनोखी खूबियों वाले जानवरों के बीच 2 करोड़ रुपये का यह मुर्रा भैंसा चर्चा का मुख्य केंद्र बन गया है। दूर-दराज से आने वाले दर्शक न केवल इसकी कद-काठी देखकर दंग रह जा रहे हैं, बल्कि इसके साथ तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Takhatpur News : डिप्टी सीएम के जन्मोत्सव में बासी नाश्ते पर मचा बवाल, कांग्रेस ने कार्रवाई मांगी तो भाजपा ने दी सफाई



