सीजी भास्कर, 27 नवम्बर । भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कर्मचारियों और युवाओं से जुड़े दो मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बीएसपी के रिटेंशन आवासों के किराए में भेदभाव का आरोप लगाते हुए केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। (Devendra Yadav Issues)
यह भी पढ़ें : Devendra Yadav Election Petition : भिलाई नगर चुनाव याचिका में विधायक देवेंद्र यादव को हाईकोर्ट से झटका
सभी कर्मचारियों के लिए समान किराया नीति लागू करने की मांग : Devendra Yadav Issues
देवेंद्र यादव के मुताबिक, बीएसपी के अंतरिम आदेश में रिटेंशन आवासों का किराया 6 रुपए प्रति वर्गफीट तय किया गया है, जबकि कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों से 24 रुपए प्रति वर्गफीट तक किराया लिया जा रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों के लिए एक समान किराया नीति लागू करने और लंबित आवेदनों का निराकरण करने की मांग की है।

भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू की प्रक्रिया प्रभावित होने का दावा
वहीं, संविधान दिवस पर जारी अपने संदेश में उन्होंने CGPSC के चेयरपर्सन का पद करीब ढाई महीने से खाली होने का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि इससे भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा परेशान हैं।
यह भी पढ़ें : बलौदा बाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका हाईकोर्ट से हुई रद्द
पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने पर सरकार से मांगा जवाब : Devendra Yadav Issues
विधायक ने पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने और CGPSC व SCS के लंबित इंटरव्यू पर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में देरी और परीक्षाएं रद्द होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
ख़बरें और भी हैं :MLA देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि के घर CBI की दबिश, ताला मिला बंद, बिना पूछताछ किए लौटी टीम…


