सीजी भास्कर, दुर्ग, 28 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला तेज हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत (Sukhdev Bhagat Attack On CM Sai) ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर निशाना साधते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह जुमलों का बाजीगर बताया। दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे भगत ने सरकार पर विकास कार्य ठप करने, भ्रष्टाचार और युवाओं को रोजगार नहीं देने के आरोप लगाए।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Seats Increase : लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, 543 से बढ़कर होंगी 815 सीटें
CM साय पर निशाना
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुमलों के बाजीगर हैं, उसी तरह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी जुमलों के बाजीगर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है और सरकार युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने में नाकाम रही है। भगत ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। हालांकि, इन आरोपों पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
यह भी पढ़ें : Youth Woman Fight Viral Video : रायपुर के महादेव घाट पर युवक-युवती के बीच मारपीट, बाल पकड़कर एक-दूसरे से भिड़े; वीडियो वायरल
महिला आरक्षण पर सवाल
महिला आरक्षण विधेयक को परिसीमन से जोड़ने के मुद्दे पर भी सुखदेव भगत ने सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि सरकार को इस प्रक्रिया में इतनी जल्दबाजी क्यों है? क्या सरकार लोगों से कुछ छिपाना चाहती है? कांग्रेस प्रभारी ने इस मुद्दे पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
यह भी पढ़ें : Shubman Gill Fielding Mistake : शुभमन गिल की एक गलती से भारत ने गंवाए कई मौके, न्यूजीलैंड को मिला फायदा
निकाय चुनाव सेमीफाइनल
भिलाई, चरोदा और रिसाली में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान भगत ने आगामी निकाय चुनाव को पार्टी के लिए सेमीफाइनल बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी भी कर रही है। बैठकों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Congress Leaders Join BJP : भैरमगढ़ में कांग्रेस को झटका, 10 नेता-कार्यकर्ता BJP में शामिल



