सीजी भास्कर, 28 नवम्बर । राजनांदगांव में चेक क्लियरिंग में देरी के मामले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को उपभोक्ता आयोग से झटका लगा है। बैंक की दिग्विजय स्टेडियम शाखा ने 50 हजार रुपए का चेक समय पर क्लियरिंग के लिए आगे नहीं भेजा। दो दिन की देरी के कारण चेक की 90 दिनों की वैधता समाप्त हो गई और भुगतान अटक गया। (SBI Consumer Court Fine)
यह भी पढ़ें : Cyber Fraud: बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की ठगी, 2 करोड़ की FD का झांसा
50 हजार रुपए का चेक समय पर क्लियरिंग के लिए नहीं भेजा : SBI Consumer Court Fine
दरअसल, शांति नगर निवासी खिलेश्वर सिन्हा को 50 हजार रुपए का चेक मिला था। उन्होंने 18 फरवरी 2026 को यह चेक SBI में जमा किया। आरोप है कि बैंक ने 19 फरवरी को चेक क्लियरिंग के लिए नहीं भेजा और अगले दिन आगे बढ़ाया। इसके बाद चेक की समय सीमा समाप्त होने के कारण भुगतान नहीं हो सका।

बैंक ने सर्वर और नेटवर्क की समस्या का दिया था हवाला
बैंक ने सर्वर और नेटवर्क की समस्या का हवाला दिया, लेकिन आयोग में इसके समर्थन में कोई दस्तावेजी सबूत पेश नहीं कर पाया। आयोग ने इसे बैंक की सेवा में कमी मानते हुए परिवादी के पक्ष में फैसला सुनाया।
यह भी पढ़ें : Government Jobs : सरकारी नौकरी में सैलरी के साथ छुट्टियां भी…❗Gen Z की नजर इन 3 नौकरियों पर
भुगतान में देरी पर 6 प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना होगा : SBI Consumer Court Fine
जिला उपभोक्ता आयोग ने 26 नवंबर को बैंक को 50 हजार रुपए चेक की राशि, 5 हजार रुपए मानसिक क्षतिपूर्ति और 5 हजार रुपए वाद व्यय सहित कुल 60 हजार रुपए देने का आदेश दिया है। बैंक को 45 दिनों के भीतर भुगतान करना होगा। देरी होने पर 6 प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना पड़ेगा।
ख़बरें और भी हैं : Vijay Mallya Bankruptcy Case UK : भगौड़े विजय माल्या ने आवेदन लिया वापस, अब बैंकों को मिल सकती है बड़ी राहत, जानिए क्या है मामला


