सीजी भास्कर, 28 नवंबर। रायपुर जिले के बिरगांव नगर निगम क्षेत्र के उरकुरा स्थित प्राथमिक स्कूल (Urkura Primary School) की बदहाल स्थिति ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्कूल भवन जर्जर हो चुका है। छज्जे और लेंटर का हिस्सा गिर रहा है, वहीं दीवारों में करंट आने की शिकायत भी सामने आई है। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर हादसे का खतरा बना हुआ है।

दीवारों में करंट और बारिश में भरता है गंदा पानी Urkura Primary School
स्कूल स्टाफ के मुताबिक, बिजली की समस्या के कारण किसी भी समय हादसा हो सकता है। वहीं, बारिश के दौरान आसपास की नालियों का गंदा पानी स्कूल परिसर में भर जाता है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को आने-जाने में परेशानी होती है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Ration Card Update : छत्तीसगढ़ के 83.27 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर! जानें पूरा अपडेट
शौचालयों की हालत भी खराब
स्कूल के शौचालयों में गंदगी और टूट-फूट के कारण बच्चों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। एक ग्रामीण ने स्कूल की बदहाल स्थिति का वीडियो भी बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में वकील हिमांशु की आज पेशी, 15 करोड़ लेने के आरोप में ईडी मांग सकती है रिमांड
शिक्षा विभाग और नगर निगम की भूमिका पर सवाल
स्कूल की स्थिति सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और नगर निगम की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मांग है कि भवन की जांच कराकर जल्द मरम्मत कराई जाए और बिजली, जल निकासी तथा शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं दुरुस्त की जाएं, ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
खबरें और भी हैं : CM Vishnu Deo Sai Delimitation Statement : ‘परिसीमन चोरी-छिपे उठाया गया कदम नहीं, संवैधानिक प्रक्रिया है’ : विष्णु देव साय


