सीजी भास्कर, रायपुर डेस्क 28 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai Delimitation Statement) ने परिसीमन (Delimitation) को लेकर कांग्रेस के विरोध और केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों का करारा जवाब दिया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम साय ने कहा कि परिसीमन कोई चोरी-छिपे या गुप्त रूप से उठाया जा रहा कदम नहीं है, बल्कि यह संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इससे देश और प्रदेश में जनप्रतिनिधित्व के अवसर बढ़ेंगे और महिलाओं की भागीदारी को भी नई मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में वकील हिमांशु की आज पेशी, 15 करोड़ लेने के आरोप में ईडी मांग सकती है रिमांड
संवैधानिक प्रक्रिया है परिसीमन
कांग्रेस द्वारा परिसीमन प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai Delimitation Statement) ने स्पष्ट किया कि यह विषय व्यापक जनहित और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व से जुड़ा है, इसलिए इसे केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि संसद में प्रस्ताव आने पर सभी राजनीतिक दल मतभेदों से ऊपर उठकर इसे सर्वसम्मति से पारित कराने की दिशा में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएंगे। सीएम के अनुसार, सीटों व प्रतिनिधित्व के अवसर बढ़ने से अधिक लोगों को जनसेवा और विशेष रूप से महिलाओं को राजनीति में आगे आने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Ration Card Update : छत्तीसगढ़ के 83.27 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर! जानें पूरा अपडेट
धान खरीदी को लेकर कलेक्टरों को सख्त निर्देश
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जारी धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Procurement) व्यवस्था को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार धान खरीदी की लगातार समीक्षा कर रही है और सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी किसान को धान बेचने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं बेहतर रखने और किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Raipur Ration Shop Allocation Scam : 13 दुकानों का विज्ञापन और बांट दीं 14 दुकानें! अपर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
सांसद लक्ष्मी वर्मा की सेहत पर राहत भरा अपडेट
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा (Rajya Sabha MP Laxmi Verma) के सड़क हादसे में घायल होने की खबर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि वे अब ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस (Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas) के अवसर पर सीएम साय ने क्षेत्रीय भाषा के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया तथा राजभाषा आयोग के अध्यक्ष और उनकी टीम के कार्यों की सराहना की।
यह भी पढ़ें : Fingeshwar CHC : किसान के शरीर में इंजेक्शन की सुई टूटकर फंसने का आरोप, एक्सरे में दिखा 17 एमएम का मेटल



