CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग: नशे का कारोबार करने वाले 2 गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप और गोलियां जब्त, भेजे गए जेल..

दुर्ग: नशे का कारोबार करने वाले 2 गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप और गोलियां जब्त, भेजे गए जेल..

By Newsdesk Admin
03/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मार्च |

दुर्ग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नशीली सिरप और टेबलेट जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नशे के खिलाफ यह कार्रवाई दुर्ग की एंटी क्राइम यूनिट और मोहन नगर थाना पुलिस ने मिलकर की है। सूचना मिली थी कि मोहन नगर थाना क्षेत्र में कुछ लोग नशीला कफ सिरफ और टेबलेट बेचने का काम करते हैं। मुखबिर से पता चला कि यह काम नितेश सिंह कर रहा है।

नितेश सिंह स्टेशन रोड दुर्ग से नशीली दवाई को अपने साधन से ले जाता है और फिर भिलाई और आसपास के क्षेत्र में बेचता है। एंटी क्राइम और मोहन नगर थाने की संयुक्त टीम ने राजेंद्र प्रसाद चौक में नितेश सिंह की घेराबंदी कर दी। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।

जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप और गोलियां जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और थाने लेकर आई।

यह दवा की गई जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से कोडीन फॉस्फेट क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और सोडियम साइट्रेट कफ लिंकटस की 23 बॉटल जब्त की है, जिसकी कीमत 4048 रुपए है। इसके साथ ही पुलिस ने भगत फार्मेसी में छापेमारी करके वहां से कुल 15636 रुपए की नशीली सीरप और टेबलेट जब्त किया है।

देवा भगत फार्मेसी से खरीदी थी प्रतिबंधित दवाई

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह देवा भगत फार्मेसी स्टेशन रोड दुर्ग से इस प्रतिबंधित नशीली दवा को खरीदता था। पुलिस ने तुरंत ड्रग इंस्पेक्टर दुर्गेश्वरी साहू को थाने बुलाया। इसके बाद स्टेशन रोड दुर्ग स्थित भगत फॉर्मेसी पर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस ने संचालक अजय देवांगन (30 साल) निवासी जागृति चौक, शंकर नगर, दुर्ग को गिरफ्तार किया है।

किसी और को पति बनाने वाली थी गर्लफ्रेंड, प्रेमी ने किया ऐसा जुगाड़ कि टूट गई शादी
Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत
Chhattisgarh Agriculture News : सरसों ने दिलाया बंपर मुनाफा! आत्मा योजना से किसान की चमकी किस्मत
भाजयुमो अध्यक्ष का आज शक्ति प्रदर्शन: बाइक रैली से होगा स्वागत, किरण सिंह देव और पवन साय रहेंगे शामिल
MP News : थ्रेसर में गेहूं के साथ घुसा मजदूर… शरीर के हुए हजारों टुकड़े, कमर के नीचे का हिस्सा ही बचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?