CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बुर्का पहनकर शिलांग से भागी थी सोनम, टैक्सी-बस और ट्रेन से पटना-लखनऊ होते हुए पहुंची थी इंदौर

बुर्का पहनकर शिलांग से भागी थी सोनम, टैक्सी-बस और ट्रेन से पटना-लखनऊ होते हुए पहुंची थी इंदौर

By Newsdesk Admin
13/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जून |

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस ने कुछ और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पूछताछ में सामने आया कि हत्या के बाद सोनम बुर्का पहनकर मेघालय से फरार हुई थी. टैक्सी, बस और ट्रेन के ज़रिए मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंची. हत्या की योजना फरवरी में ही बननी शुरू हो गई थी, वैसे साजिश की अंतिम रुपरेखा इंदौर में शादी से ठीक पहले रची गई थी, जिसमें सोनम भी शामिल थी.

तीनों दोस्त, कॉन्ट्रैक्ट किलर नहीं

मेघालय पुलिस ने बताया कि राज कुशवाहा के तीन दोस्त विशाल, आकाश और आनंद भी गिरफ्तार किए गए हैं. ये पहले सुपारी किलर माने जा रहे थे, लेकिन ये राज के दोस्त थे और पैसे के बजाय दोस्ती के लिए हत्या की. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राज ने खर्चे के लिए इन दोस्तों को 50,000 रुपये दिए थे.

दूसरी महिला की हत्या की थी योजना

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि एक योजना थी कि राजा को मारने के बाद लोगों को यह विश्वास दिलाया जाए कि सोनम नदी में बह गई. इसके लिए इन लोगों ने तय किया था कि किसी और महिला को मारकर,उसे सोनम बताया जाएगा. हालांकि, ये योजनाएँ सफल नहीं हो पाईं और उसके पहले ने पुलिस ने सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया.

कैसे हुई राजा की हत्या

हत्या की साजिश के तहत आरोपी 19 मई को असम पहुंचे, और शुरुआती योजना के अनुसार राजा को गुवाहाटी में मारने की कोशिश थी, जो असफल रही. इसके बाद सोनम ने शिलॉन्ग और सोहरा जाने का सुझाव दिया और सभी आरोपी नोंग्रियात में मिले. वहां से सभी साथ वेसाडोंग फॉल्स के लिए निकले. विवेक सिएम के मुताबिक, दोपहर 2:00 बजे से 2:18 बजे के बीच तीनों ने असम से खरीदे माछेते (चाकू जैसे हथियार) से राजा पर हमला कर दिया और सोनम के सामने ही उसकी हत्या कर दी. फिर लाश को खाई में फेंक दिया गया. हत्या के बाद सोनम ने अपना रेनकोट आकाश को दिया क्योंकि उसकी शर्ट पर खून के धब्बे थे. बाद में उस रेनकोट और टू-व्हीलर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़ दिया गया था, जिसे पुलिस ने सोनम के ‘लापता’ होने के दौरान बरामद किया.

सोनम की फरारी की कहानी

राज ने अपने दोस्त विशाल को एक बुर्का दिया, जिसे सोनम ने पहना. वह पुलिस बाजार से टैक्सी लेकर गुवाहाटी गई, फिर बस से सिलिगुड़ी (पश्चिम बंगाल), फिर पटना और आरा, फिर ट्रेन से लखनऊ और वहां से बस से इंदौर पहुंची.

कैसे खुला पूरा राज

इस बीच मेघालय मीडिया ने एक गाइड से बात की, जिसने राजा और सोनम को तीन अन्य लोगों के साथ देखा था. राज ने सोनम से कहा था कि वह सिलिगुड़ी जाकर खुद को अगवा बताकर पेश करे. लेकिन 8 जून को सोनम जब इंदौर से निकली, तभी मेघालय पुलिस की दो टीमें यूपी और मध्यप्रदेश पहुंच चुकी थीं. जब यूपी में पहली गिरफ्तारी (आकाश) हुई, तब राज घबरा गया और सोनम से कहा कि वह अपने परिवार को फोन कर दे और कहे कि वह किसी गैंग से बचकर निकली है. यहीं से यह पूरा मामला उजागर हुआ और सोनम गाज़ीपुर में पुलिस के सामने आई. सोनम और राज को लगा था कि राजा की लाश जल्दी नहीं मिलेगी क्योंकि जगह बहुत दुर्गम थी और जांच में महीने भर का वक्त लग सकता था. इसी वजह से सोनम खुद को अगवा दिखाकर सहानुभूति पाना चाहती थी.

जल्द चार्जशीट होगी दाखिल

पुलिस अधीक्षक सिएम ने कहा कि आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि 90 दिनों की समयसीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी. सभी पांच आरोपियों को बुधवार को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. डीआईजी डीएनआर मराक ने बताया कि SIT मामले की जांच में जुटी है और असम समेत अन्य राज्यों की पुलिस से सहयोग लिया जा रहा है. वे यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपियों ने पहले से सोहरा और नोंग्रियात के जंगलों की रेकी की थी.

BJP के पूर्व‌ विधायक को जान से मारने की धमकी, SP ने गठित की टीम, आरोपी ने कहा – 3 महीने के भीतर मारने 20 लाख की सुपारी ली है, विधायकजी आपकी हत्या तय है..
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर आया Update, देखिए सूची कब होगी शारीरिक नाप जोख और दक्षता परीक्षा
Encounter of Bihar gangsters : 4 गैंगस्टर्स का एनकाउंटर, सरगना रंजन पाठक भी ढेर
BNP Landslide Victory : सत्ता बदली, इतिहास पलटा… बांग्लादेश में 20 साल बाद नया अध्याय शुरू
Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Malaria Outbreak
Malaria Outbreak : कांकेर में मलेरिया का कहर, सरकारी छात्रावास के 2 मासूमों की मौत, 11 बच्चे संक्रमित मिले

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप…

Chhattisgarh IFS Transfer
Chhattisgarh IFS Transfer : छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, संजीता गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक…

Bilaspur Bar Association Election
Bilaspur Bar Association Election : बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में अनुराग बाजपेयी की बड़ी जीत, 380 वोटों से बने अध्यक्ष

बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजों का इंतजार…

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी का आरोप, 10 राज्यों के निवेशकों ने डोंगरगढ़ थाने का किया घेराव

फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘लॉन्ग एशिया’ के जरिए देशभर…

NDA MPs Welcome Dharmendra Pradhan
NDA MPs Welcome Dharmendra Pradhan : संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में लगे ‘जिंदाबाद’ के नारे

NDA MPs Welcome Dharmendra Pradhan :इस्तीफे के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?