CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DFO Suspended : तेंदूपत्ता बोनस भुगतान में गड़बड़ी करने वाले डीएफओ को सरकार ने किया निलंबित

DFO Suspended : तेंदूपत्ता बोनस भुगतान में गड़बड़ी करने वाले डीएफओ को सरकार ने किया निलंबित

By Newsdesk Admin
03/03/2025
Share
DFO Suspended
DFO Suspended

सीजी भास्कर, 03 मार्च। छत्तीसगढ़ के सुकमा वनमंडल के अंतर्गत तेंदूपत्ता सीजन वर्ष 2021 और 2022 के बोनस भुगतान में अनियमितता के आरोप में भारतीय वन सेवा (भा.व.से.) के 2015 बैच के अधिकारी एवं वनमंडलाधिकारी (DFO) अशोक कुमार पटेल को निलंबित (DFO Suspended) कर दिया गया है।

राज्य शासन ने प्रारंभिक जांच में उनकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत यह कार्रवाई की है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव डी.आर. चंद्रवंशी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी (DFO Suspended) किया गया है।

जांच के दौरान यह सामने आया कि तेंदूपत्ता बोनस भुगतान में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई थीं, जिससे स्थानीय संग्राहकों को नुकसान हुआ। इन वित्तीय अनियमितताओं में डीएफओ की संलिप्तता की संभावना को देखते हुए शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबन (DFO Suspended) का निर्णय लिया।

अब इस मामले की विस्तृत जांच होगी, जिसमें अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार या वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद वन विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

Vedanta plant accident: कांग्रेस ने बताया घोर लापरवाही, निष्पक्ष जांच की मांग
Collector Bike Visit Narayanpur : कच्चे रास्ते और जंगल पार कर बाइक से अंतिम छोर तक पहुंचीं कलेक्टर नम्रता, योजनाओं की देखी हकीकत
Lightning Strike : 7 लोगों पर गिरी बिजली, 1 मौत, 6 घायल, कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
Digital Transparency QR Code System : सिर्फ एक स्कैन और पूरी जानकारी: पंचायतों में शुरू हो रहा क्यूआर कोड सिस्टम
The entire family was ruined due to the husband’s affair : बच्चों को नशीला इंजेक्शन देकर हत्या, फिर दंपती ने लगाई फांसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?