CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Trump Big Decision: ट्रंप से फाइट का इफेक्ट! अमेरिका ने रोक दी यूक्रेन को जंग में दी जा रही मदद, अब क्या करेंगे जेलेंस्की?

Trump Big Decision: ट्रंप से फाइट का इफेक्ट! अमेरिका ने रोक दी यूक्रेन को जंग में दी जा रही मदद, अब क्या करेंगे जेलेंस्की?

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 मार्च। व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ तीखी बहस के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को दी जा रही सैन्य मदद रोक दी है.

यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है. व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन को रोकी गई यह सैन्य मदद तब तक बहाल नहीं जाएगी, जब तक राष्ट्रपति ट्रंप को यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि जेलेंस्की वास्तव में शांति चाहते हैं.

अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि अमेरिका सैन्य मदद रोककर इसकी समीक्षा कर रहा है. अमेरिका के इस कदम को ट्रंप के साथ उनकी बहस का नतीजा बताया जा रहा है. बता दें कि इससे एक अरब डॉलर के हथियार और गोला-बारूद संबंधी मदद पर असर पड़ेगा.

वहीं, जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन को सिक्योरिटी गांरटी चाहिए. इससे पहले जेलेंस्की ने कहा था कि जिस तरह के हालात हैं, उससे लगता नहीं है कि यह युद्ध जल्द खत्म होगा. इस पर ट्रंप ने जेलेंस्की पर पलटवार करते हुए उसे बहुत ही खराब बयान बताते हुए इसकी निंदा की है.

अब क्या करेंगे राष्ट्रपति जेलेंस्की?

अमेरिका की ओर से यूक्रेन को दी जा रही सैन्य मदद रोकने से राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को झटका लगा है. ऐसे में अब उनकी उम्मीद पूरी तरह से यूरोप पर टिकी है. यूरोप युद्ध में यूक्रेन की मदद जारी रखने की प्रतिबद्धता जता चुका है. ब्रिटेन की अगुवाई में लंदन में हुई यूरोपीय देशों की इमरजेंसी बैठक में एक सुर में यूक्रेन की मदद की बात कही गई.

बता दें कि रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिका पहुंचे थे. लेकिन व्हाइट हाउस में जेलेंस्की के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति की तीखी बहस के बाद वह अमेरिका से सीधे ब्रिटेन पहुंचे थे, जहां ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया था. यूक्रेन के समर्थन में ब्रिटेन में यूरोपीय नेताओ की इमरजेंसी बैठक हुई थी.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रविवार को लंदन में यूरोपीय नेताओं के एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी. यूरोपीय नेताओं के इस शिखर सम्‍मेलन में स्‍टार्मर ने यूरोप की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और यूक्रेन को समर्थन का आश्‍वासन दिया. इस सम्‍मेलन का उद्देश्‍य रूस-यूक्रेन युद्ध के साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी बहस के कारण पैदा हुए हालात का समाधान निकालना था.

ब्रिटिश पीएम ने कहा धा कि यूरोपीय नेताओं के बीच यूक्रेन में शांति बहाली को लेकर पीस प्लान पर सहमति बनी है, जिसे अमेरिका के समक्ष पेश किया जाएगा. ईयू नेताओं के बीच सहमति बनी कि यूक्रेन की मदद के लिए डिफेंस पर खर्च बढ़ाना होगा.

बुलडोजर एक्शन के बीच किताबें बचाने वाली अनन्या को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित, जानें क्या दिया?
Youth Stunt Controversy : भूपेश बघेल के स्वागत में युवाओं का सड़क पर स्टंट, 8 गाड़ियां जब्त
Giorgia Meloni Jhumka Selfie : ‘देसी अवतार’ में मेलोनी, कानों में झुमका और तेवर राजनीतिक
PM Modi 2025 Achievements : ऑपरेशन सिंदूर से खेल और विज्ञान तक, ‘मन की बात’ में गूंजा भारत का आत्मविश्वास
Nissan Magnite Price Hike : Punch को टक्कर देने वाली Nissan Magnite होगी महंगी, नए साल से बढ़ सकती है कीमत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

Suspicious Ritual Materials
Suspicious Ritual Materials : श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की आशंका, मुक्तिधाम में मिले खून के निशान

Suspicious Ritual Materials :सरपंच ने बताया कि सावन…

Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tragic Accident In Korba : प्रशासन ने लोगों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?