CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tariff War: ट्रंप की इस चाल से भारत को होगा भारी नुकसान, लेकिन सस्ते हो जाएंगे ये सारे सामान!

Tariff War: ट्रंप की इस चाल से भारत को होगा भारी नुकसान, लेकिन सस्ते हो जाएंगे ये सारे सामान!

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 मार्च। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर एक बड़ा बदलाव होने की संभावना बढ़ती जा रही है. दोनों देशों के बीच टैरिफ यानी आयात शुल्क में कटौती को लेकर बातचीत जारी है. नए व्यापार समझौते के बाद अगर अमेरिका से आने वाले कुछ खास सामानों पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम होती है तो भारतीय बाजार में ये प्रोडक्ट पहले से सस्ते हो सकते हैं. इससे लोगों को तो सस्ते अमेरिकी सामान मिल सकते हैं. लेकिन कई सेक्टर्स पर भी इसका गहरा असर नजर आ सकता है. दरअसल, भारत में अमेरिकी सामानों पर लगने वाली इम्पोर्ट ड्यूटी कई बार विवाद की वजह बनी है. अमेरिका लंबे समय से भारत से कहता आ रहा है कि वो अपने आयात शुल्क को कम करे जिससे अमेरिकी कंपनियों को फायदा हो सके. दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर जारी बातचीत के बाद कुछ खास प्रोडक्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम करने की संभावना है.

क्यों सस्ते होंगे अमेरिकी सामान?
अमेरिका और भारत के बीच चल रही टैरिफ की जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की बात कही है, यानी अगर भारत अमेरिकी सामानों पर ज्यादा टैक्स लगाएगा तो अमेरिका भी भारतीय सामानों पर उतना ही टैक्स लगाएगा. फिलहाल भारत में अमेरिकी सामानों पर 110% तक इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है. ट्रंप चाहते हैं कि भारत इस टैक्स को कम करे जिसके बाद कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर ड्यूटी घटाने पर विचार किया जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो देश में कई अमेरिकी सामान सस्ते हो सकते हैं.

सस्ते होंगे अमेरिकी सामान!
भारत जिन उत्पादों पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम कर सकता है उनमें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्टील, इंजन, टायर, स्पेयर पार्ट्स, मेडिकल इक्विपमेंट, बादाम, अखरोट, वाइन जैसे कुछ खाद्य पदार्थ शामिल हो सकते हैं.

अगर ऐसा होता है तो आईफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स और हेल्थकेयर से जुड़े प्रोडक्ट्स भारत में पहले से सस्ते हो सकते हैं. इसके अलावा हार्ले डेविडसन जैसी महंगी मोटरसाइकिलें भी भारत में कम कीमत पर मिलेंगी. इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में एप्पल, डेल और ह्यूलेट-पैकार्ड जैसी अमेरिकी कंपनियों के उत्पाद सस्ते हो सकते हैं.

चीज और बटर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम भी यहां पर घट जाएंगे. अगर ये प्रोडक्ट्स सस्ते होते हैं तो इससे आम ग्राहकों को राहत मिलेगी और भारतीय बाजार में इनका इस्तेमाल बढ़ सकता है.

सस्ते अमेरिकी सामानों का असर!
अमेरिकी सामानों पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने का असर भारतीय उद्योगों पर भी पड़ सकता है. अगर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स सस्ते होते हैं तो भारतीय कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है क्योंकि इनमें विदेशी ब्रांड्स को बढ़त मिलेगी. इसी तरह अगर ऑटो पार्ट्स सस्ते होते हैं तो भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को नुकसान हो सकता है. इसके अलावा फार्मा सेक्टर और डेयरी इंडस्ट्री पर भी दबाव बढ़ेगा. लेकिन अगर सरकार ने सही बैलेंस बनाया तो भारतीय ग्राहकों को फायदा दिलाने के साथ ही लोकल इंडस्ट्री को भी नुकसान से बचाया जा सकता है.

इतना ही नहीं, इससे भारत और अमेरिका के रिश्ते बेहतर होने के अलावा दोनों देशों के बीच व्यापार भी बढ़ेगा. भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर पिछले कुछ बरसों से चल रहा है. अमेरिका ने भारतीय स्टील और एल्युमिनियम पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया था जिसके जवाब में भारत ने भी अमेरिकी सामानों पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी थी. इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था.

सरकार का क्या प्लान?
सरकार अभी इस मुद्दे पर गहन मंथन कर रही है. भारत चाहता है कि अमेरिका भी अपने बाजार में भारतीय उत्पादों को और ज्यादा जगह दे और वहां एक्सपोर्ट बढ़े. सरकार की कोशिश रहेगी कि भारतीय इंडस्ट्री को नुकसान ना हो और ग्राहकों को भी राहत मिले. ऐसे में अगर दोनों देशों के बीच सही समझौता होता है तो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में सस्ते अमेरिकी प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं. इस पूरे मामले में भारत सरकार की भूमिका अहम होगी.

सरकार को भारतीय उद्योगों को सपोर्ट करने के लिए कदम उठाने होंगे जिससे वो अमेरिकी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें. वहीं, ग्राहकों को सस्ते उत्पाद मिलने से उनके खर्च में कमी आ सकती है जो महंगाई के इस दौर में एक राहत की बात होगी. साथ ही, भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में सुधार की उम्मीद है जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

Yogi Birthday Celebration in Bulandshahar : CM योगी के जन्मदिवस पर जिला पंचायत ने किया वृक्षारोपण, 2027 में बड़ी जीत का लिया संकल्प, Video
Benami Land Scam in UP: 200 करोड़ की बेनामी जमीन, 50 GST अफसरों की काली कमाई का खुलासा
Indian Currency Gandhi Image : नोटों से गांधी की तस्वीर हटाने की अटकलों ने बढ़ाई सियासी हलचल
Oh..my…God…सातवीं मंजिल से कूद महिला Sub Inspector ने दे दी जान, कौन बनेगा करोड़पति में हाट सीट पर बैठ चुकी है यह लेडी इंस्पेक्टर, Suicide की वजह जानने तफ्तीश में जुटी पुलिस
Child-lifting rumours spark chaos in Lohandiguda : गुस्साई भीड़ ने वाहनों में की तोड़फोड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Peepal For People Campaign : 15 एकड़ में लगाएंगे 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे, मुख्यमंत्री ने शुरू किया अभियान
Peepal For People Campaign : 15 एकड़ में लगाएंगे 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे, मुख्यमंत्री ने शुरू किया अभियान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन महोत्सव-2026 का…

Wild Mushroom
Wild Mushroom : देशी मशरूम के स्वाद पर फिदा लोग, लेकिन इसे जुटाने में हर कदम पर मौत का खतरा

बारिश की पहली अच्छी फुहार पड़ते ही धमतरी…

Investiture Ceremony
Investiture Ceremony : विद्यार्थी परिषद की नई टीम ने ली जिम्मेदारी, शपथ ग्रहण समारोह में गूंजा नेतृत्व और अनुशासन का संदेश

मुंगझर के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में बुधवार…

MNREGA Payment Update  : मनरेगा श्रमिकों के खातों में पहुंचेगी लंबित मजदूरी राशि, भुगतान जारी
MNREGA Payment Update  : मनरेगा श्रमिकों के खातों में पहुंचेगी लंबित मजदूरी राशि, भुगतान जारी

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ((MNREGA…

Mahua Success Story : महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से बनीं आत्मनिर्भर
Mahua Success Story : महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से बनीं आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ के जंगलों में मिलने वाला महुआ (Mahua…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?