CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » झारखंड के हजारीबाग में NTPC के डीजीएम की हत्या, घात लगाकर बैठे बदमाशों ने मारी गोली

झारखंड के हजारीबाग में NTPC के डीजीएम की हत्या, घात लगाकर बैठे बदमाशों ने मारी गोली

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 मार्च। झारखंड के हजारीबाग जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एनटीपीसी (NTPC) के वरिष्ठ पदाधिकारी कुमार गौरव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह इलाके में हुई, जहां हमलावरों ने घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. हत्या की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया.

जानकारी के अनुसार, यह घटना हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास आज सुबह करीब 9:30 बजे की है. घटना के बारे में हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित कार्यालय में तैनात थे. आज शनिवार की सुबह वे ऑफिस जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. इस दौरान कुमार गौरव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. कुमार गौरव की पीठ में गोली लगी थी. आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचे. कुमार गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी की हत्या की घटना के बाद एनटीपीसी के अधिकारियों के बीच दहशत फैल गई. हजारीबाग के बड़कागांव व केरेडारी क्षेत्र में एनटीपीसी के कई काम चल रहे हैं. अधिकारियों का वहां जाना-आना लगा रहता है. लिहाजा अधिकारी व कर्मचारी खुद को असुरक्षित मान रहे हैं. बता दें कि घटनास्थल हजारीबाग और बड़कागांव के बीच का इलाका है. इस इलाके में पहले भी करीब दो साल पहले रीत्विक कंपनी के जीएम को बदमाशों ने गोली मार दी थी.

घटना को लेकर NTPC Association के अध्यक्ष ने कहा कि मुझे घटना के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है, लेकिन पता चला है कि गोली चली है, जिसमें कुमार गौरव की हत्या कर दी गई. मैं मांग करता हूं कि इनके बच्चों की पढ़ाई और परिवार में नौकरी सरकार दे.

जन सहयोग से संग्रहित 95 क्विंटल से अधिक अन्न से बनेगा श्रीरामनवमी का महाप्रसाद
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अनवर ढे़बर और त्रिपाठी की रिमांड बढ़ी, अब 25 सितंबर तक जेल भेजा गया
Drunk Driving Action in Durg : दुर्ग में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 133 चालकों पर गिरी गाज
प्रलय मिसाइल परीक्षण: भारत ने दिखाई ताकत, DRDO ने दो दिन में किया लगातार दो सफल टेस्ट
बिना कमिश्नर की जानकारी निगम मद हो गया खाली….❗मामला भिलाई नगर निगम का, MLA रिकेश ने लिखा CM को पत्र, अब होगी जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Police Naxal Dump
Dantewada Police Naxal Dump : जंगल से 16 लाख का सोना, 2 लाख नकद और भारी मात्रा में हथियार बरामद

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बस्तर…

Kanya Bhavishya Suraksha Yojana
Kanya Bhavishya Suraksha Yojana : भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के लिए रिकेश सेन की नई पहल

Kanya Bhavishya Suraksha Yojana

Deepak Baij Statement
Deepak Baij Statement : “3 साल पूरे होने पर बोले- जनता की लड़ाई जारी, भाजपा की दोहरी नीति बेनकाब करेंगे

Deepak Baij Statement

Raipur PNB Bank Fire
Raipur PNB Bank Fire : दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Raipur PNB Bank Fire

Korba Scorpio Vandalism
Korba Scorpio Vandalism : होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज

Korba Scorpio Vandalism

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?