CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रिलेशनशिप- भावनाओं में लिए फैसले हो सकते हैं गलत:इमोशंस हावी हों तो कैसे करें कंट्रोल, साइकोलॉजिस्ट से जानिए 7 तरीके

रिलेशनशिप- भावनाओं में लिए फैसले हो सकते हैं गलत:इमोशंस हावी हों तो कैसे करें कंट्रोल, साइकोलॉजिस्ट से जानिए 7 तरीके

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share

11 मार्च , 2025 :

हमारे आस-पास कई तरह के लोग होते हैं। कुछ लोग बात-बात पर गुस्सा करते हैं और छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो पल भर में ही भावुक हो जाते हैं, जैसे किसी ने उनका दिल दुखा दिया हो।

ये सब हमारी भावनाएं होती हैं। जब ये इमोशंस हम पर हावी होते हैं तो हमारा दिमाग शांत नहीं रह पाता है। गुस्सा, चिंता और उदासी जैसी भावनाएं हमें अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाती हैं। जब ये इमोशंस हावी होते हैं तो हम सही और गलत में फर्क करना भूल जाते हैं।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के मुताबिक, इन इमोशंस असर सेहत के साथ हमारे फैसलों पर भी पड़ता है। कभी-कभी हमारी भावनाएं सही फैसले लेने में मदद करती हैं, लेकिन कई बार गलत फैसलों का कारण भी बनती हैं।

भावनाएं हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा होती हैं, लेकिन हमें इन्हें कंट्रोल करना सीखना होगा, जिससे हम सही फैसले ले सकें और एक खुशहाल जिंदगी जी सकें।

ऐसे आज हम रिलेशनशिप में जानेंगे कि-

हम इमोशंस क्यों नहीं कंट्रोल कर पाते हैं?
क्या इमोशंस को कंट्रोल करना सही है?
इमोशंस को कंट्रोल कैसे किया जा सकता है?

हम इमोशंस कंट्रोल क्यों नहीं कर पाते हैं?

जब भी हम कोई काम बिना सोचे-समझे करते हैं, तो भावनाओं पर काबू रखना मुश्किल हो जाता है। हम बहुत अधिक खुश होते हैं तो भी इससे हमारे फैसले पर असर पड़ सकता है। इसी तरह गुस्सा, उदासी, क्रोध और निराशा जैसे नेगेटिव इमोशंस भी हमारे फैसले में बाधा डाल सकते हैं।

हमारे इमोशंस कंट्रोल न कर पाने की कई सारी वजहें हो सकती हैं। कई बार हमें अपनी भावनाओं के बारे में पता ही नहीं होता है, वहीं कई बार हमें इमोशंस को जबरदस्ती दबाने की आदत लग जाती है। ऐसे में ये अचानक से फट सकते हैं।

जल्दबाजी करना, छोटी-छोटी बात का बुरा मान लेना इमोशंस को कंट्रोल करने की क्षमता को प्रभावित करता है। ऐसे में सबसे जरूरी बात यह है कि हमें अपनी भावनाओं को स्वीकार करना चाहिए। किसी भी फैसले को सोच-विचार कर लेना चाहिए।

क्या इमोशंस को कंट्रोल करना सही है?

हमें अपनी भावनाओं को कभी दबाना नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी भावनाओं को कंट्रोल करके हम जिंदगी में बेहतर काम कर सकते हैं। इससे हम मुश्किल समय में भी शांत रह सकते हैं और अच्छे फैसले ले सकते हैं, जिससे हमारी जिंदगी खुशहाल और कामयाब बनती है।

क्या मैं अपने इमोशंस को कंट्रोल कर सकता हूं?

हमारी भावनाएं अचानक और अनैच्छिक होती हैं। इन पर हमारा वश नहीं होता है। ऐसे में हम उन्हें आने से नहीं रोक सकते हैें। हालांकि, हम उन्हें दूसरी दिशा में या किसी और भावना की ओर मोड़ सकते हैं। इसके जरिए हम उनकी तीव्रता और प्रभाव को कम कर सकते हैं।

इमोशन को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है?

अगर हम अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना सीख लेंगे, तो कई सारी परेशानियों को हल कर सकते हैं।

इसके साथ ही हम अपनी भावनाओं को कंट्रोल करने के लिए म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं। आपने ध्यान दिया होगा कि जब हम बहुत परेशान होते हैं, तो म्यूजिक सुनते ही तनाव, गुस्से और बेचैनी से राहत मिलती है। ऐसे में संगीत सुनना भी इमोशंस को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

सेल्फ केयर एक्टिविटीज के जरिए इमोशंस कंट्रोल करना सीखें

जर्नल ऑफ ह्यूमन बिहेवियर इन द सोशल एनवायर्नमेंट में पब्लिश्ड एक स्टडी के मुताबिक, जब आप अपने दिमाग, शरीर और आत्मा का ध्यान रखते हैं, तो आप खुद को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं और अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर पाते है

अपनी भावनाओं के ट्रिगर्स को पहचानें: अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने का पहला तरीका यह समझना है कि आपको क्या ट्रिगर करता है। क्या कुछ खास लोग, परिस्थितियां या ऐसे विचार हैं, जो आपको परेशान करते हैं? अपनी भावनाओं पर ध्यान दें और इसे एक डायरी में लिखें। साथ ही आप यह नोट करें कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं और उस समय क्या हो रहा था। इससे आपको इमोशंस के पैटर्न को पहचानने और अपने ट्रिगर्स को समझने में मदद मिलेगी।

गहरी सांस लेने का अभ्यास करें: जब आप गहरे इमोशंस का अनुभव कर रहे हों, तो गहरी और लंबी सांस लेने का अभ्यास करें। इससे आपको स्ट्रेस कम करने और इमोशंस की कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

सकारात्मक सोच विकसित करें: नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों में बदलने का प्रयास करें। अपनी ताकत और सकारात्मक अनुभवों पर ध्यान केंद्रित करें। जब आप नकारात्मक विचार महसूस कर रहे हों, तो कुछ ऐसा सोचें जो आपको खुश करे।

जैसे आप किसी काम को लेकर परेशान हैं तो अपने किसी बेस्ट परफॉर्मेंस के बारे में सोचें। इससे दृष्टिकोण को बदलने और भावनाओं को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

गुस्से को कंट्रोल करें: जब कभी आपको गुस्सा आए, तो तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। कुछ देर के लिए चुप रहें। ऐसे समय में आप किसी दूसरी जगह जा सकते हैं। जैसे आप टहलने जा सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं या कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिससे आपको आराम मिले। जब आप शांत हो जाएं, तो अपनी भावनाओं के बारे में बात करें।

स्ट्रेस को मैनेज करें: तनाव की स्थिति में, कुछ समय के लिए शांत जगह पर बैठें। आप योग और ध्यान का भी अभ्यास कर सकते हैं। इससे आपको तनाव कम करने और अपनी भावनाओं को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

पसंदीदा म्यूजिक सुनें: संगीत में भावनाओं को शांत करने और सकारात्मक भावनाओं को बढ़ावा देने की शक्ति होती है। जब आप तनाव महसूस कर रहे हों, तो संगीत सुनें। इससे स्ट्रेस रिलीज करने और अपनी भावनाओं को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

ध्यान और योग का अभ्यास करें: ध्यान और योग आपके मन और शरीर को शांत करने में मदद करते हैं। नियमित अभ्यास से आप अपनी भावनाओं पर बेहतर नियंत्रण पा सकते हैं। ध्यान और योग स्ट्रेस, एंग्जाइटी कम करने और फोकस बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

मोबाईल लूटकर भागने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा ।
डगमगाई ऊंची उड़ान, हिचकोले खाता रहा विमान : खराब मौसम के कारण बनारस-गाजीपुर-चंदौली के बीच एक घंटे हवा में चक्कर काटने के बाद सफल लैंडिंग
विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, पहुंचा नए रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने अरब डॉलर पर पहुंचा
दुर्ग के पत्रकार ओम प्रकाश पाल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
Big Accident Break : नशे में 110 की स्पीड से दौड़ाई बस, पलटने से 5 की मौत, 38 घायलों में 5 गंभीर, भोपाल से हैदराबाद जा रही थी बस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Project Payment Pending
Water Project Payment Pending : बेमेतरा में पेयजल योजना का भुगतान अटका, ठेकेदार पर ₹1.50 लाख बकाया

Water Project Payment Pending : कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं…

GPM Illegal Liquor Seizure
GPM Illegal Liquor Seizure : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, महिला पर केस दर्ज

GPM Illegal Liquor Seizure : विभाग ने मामले…

Leaders Security Reduction Plan
Leaders Security Reduction Plan : छत्तीसगढ़ में नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, गृह मंत्री ने दिए संकेत

Leaders Security Reduction Plan : रिपोर्ट के अनुसार,…

Bhilai Funeral House Theft Case : बेटी के अंतिम संस्कार में गया था परिवार, पीछे से घर में चोरी; रिश्तेदार पर आरोप

Bhilai Funeral House Theft Case : पुलिस ने…

JP Nadda Durg Visit
JP Nadda Durg Visit : दुर्ग आएंगे जेपी नड्डा, BJP की पदयात्रा में एक किलोमीटर पैदल चलेंगे

JP Nadda Durg Visit : भाजपा नेताओं ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?