CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pulice Petrol Pump : आईजी ने अपनी गाड़ी में ईंधन डालकर किया पुलिस पेट्रोल पंप का उद्घाटन

Pulice Petrol Pump : आईजी ने अपनी गाड़ी में ईंधन डालकर किया पुलिस पेट्रोल पंप का उद्घाटन

By Newsdesk Admin
13/03/2025
Share
Pulice Petrol Pump
Pulice Petrol Pump

सीजी भास्कर, 13 मार्च । रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) अमरेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के पुलिस पेट्रोल पंप (Pulice Petrol Pump) का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर पंप का शुभारंभ किया और अपने वाहन में स्वयं ईंधन भरवाया। इस मौके पर उन्होंने छह माह के भीतर पंप के सफल संचालन की पूरी तैयारी करने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की सराहना की।

सिटी कोतवाली के समीप स्थित इस पेट्रोल पंप (Pulice Petrol Pump) का संचालन पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कलेक्टर दीपक सोनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, हेमसागर सिदार, एसडीएम अमित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आइजी ने कहा कि इस पेट्रोल पंप (Pulice Petrol Pump) के संचालन से पुलिस कर्मियों के साथ ही आम जनता को भी आसानी से गुणवत्तापूर्ण ईंधन उपलब्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस विभाग इस पंप का जिम्मेदारीपूर्वक संचालन करेगा और लोगों को बेहतर सेवा प्रदान की जाएगी। उन्होंने पेट्रोल पंप कार्यालय का निरीक्षण किया और इंडियन आयल के अधिकारियों से ईंधन की गुणवत्ता से संबंधित जानकारी ली।

अधिकारियों ने बताया कि इस पंप पर नार्मल ईंधन के साथ-साथ एक्स्ट्रा प्रीमियम क्वालिटी का ईंधन भी उपलब्ध होगा, जो अधिक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल है। इसका मूल्य सामान्य ईंधन से लगभग 7.50 प्रति लीटर अधिक होगा। पेट्रोल पंप के शुभारंभ के साथ ही आम नागरिकों और पुलिस विभाग को बेहतर ईंधन सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Eklavya Residential School Protest : भोजन और सुविधाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश, प्राचार्य हटाने की मांग
Minor Rape Case: रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आदतन अपराधी गिरफ्तार; वारदात के बाद दी जान से मारने की धमकी
चौंकाने वाली घटना : 9 महीने की बच्ची ने जहरीले सांप को चबाया, नाग की मौत
मां बम्लेश्वरी को स्वर्ण टीका भेंट कर MLA रिकेश ने बेहतरीन कारीडोर निर्माण का लिया संकल्प
Tehsildar Scorpio Accident : तहसीलदार की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, टायर फटते ही सड़क छोड़ जंगल में घुसी गाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sonam Wangchuk Ladakh March
Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च

Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख में हुई…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ

Chhattisgarh Congress :प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर सामने आए चार पुराने CM चेहरे, बघेल-महंत-सिंहदेव-साहू के नामों पर चर्चा; नई पीढ़ी भी दावेदारियों में

छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई…

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : भारत ने शूटिंग में जीते दो और पदक, हिमांशु को सिल्वर और रुद्रांक्ष को ब्रॉन्ज

Asian Games 2026 :प्रतियोगिता के पहले दिन भारतीय…

Fruit Trader House Theft
Fruit Trader House Theft : बलरामपुर में फल व्यापारी के घर से एक लाख रुपए चोरी, परिवार के बाहर जाते ही वारदात

Fruit Trader House Theft : घटना के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?