CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू…

स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू…

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मार्च |

प्रदेश में गर्मी शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है। सोमवार को राजभवन के पास स्थित पुराने PHQ बिल्डिंग में स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिस में आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है।

ऑफिस में आग लगने की खबर फैलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। लेकिन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। जिस समय टीम आग बुझाने पहुंची थी, उस दौरान ऑफिस के अंदर शॉर्ट सर्किट होने से बिजली के पैनलों से चिंगारी निकल रही थी। और पटाखों की तरह तड़तड़ाने की आवाजें आ रही थी।

कोई नुकसान नहीं

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की वजह से कोई बड़ा हादसा या नुकसान नहीं हुआ है। शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़की थी। जिसे काबू कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक SIB ऑफिस में जूनियर ऑफिसर ही बैठते हैं। विभाग के सीनियर ऑफिसर नया रायपुर में पुलिस मुख्यालय बिल्डिंग में बैठते हैं।

6 दिन पहले पुराने निगम कार्यालय में लगी थी आग

6 दिन पहले पुराने नगर निगम बिल्डिंग के मलबे में आग लग गई थी। बिल्डिंग के आसपास बड़ी मात्रा में कचरे के ढेर होने से आग तेजी से फैल गई। जिसके बाद आसपास मौजूद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था। कचरे के ढेर में आग कैसे लगी है, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं इस घटना में किसी भी व्यक्ति की हताहत होने की सूचना नहीं हुई।

गर्मियों में क्यों बढ़ जाती है आग लगने की घटनाएं?

गर्मियों में आग लगने के पीछे सबसे बड़ी वजह है AC, पंखे, कूलर और इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट्स के लगातार कई घंटों तक चलना। इससे मशीनों पर लोड बढ़ जाता है और स्पार्किंग, शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादातर मामलों में यही वजह सामने आती है।

अपने घरों- ऑफिस को इस तरह सुरक्षित रखें

घरों और ऑफिस में आग ज्यादातर दो कारणों से लगती है। एक वायरिंग यानी तारों में शॉर्ट सर्किट और दूसरा सिलेंडर लीक होने की वजह से। घरों में भी आग लगने की ज्यादातर घटनाएं या तो परिवार की लापरवाही के चलते होती है या फिर जानकारी की कमी के कारण। कई लोग बिना सोचे-समझे मकान के बिजली सिस्‍टम पर लोड बढ़ाते जाते हैं, जिसकी वजह से स्पार्क या शॉर्ट सर्किट हो जाता है। इसके अलावा कई घरों में गैस पर खाना बनाने के बाद सिलेंडर का स्विच भी ऑफ नहीं किया जाता है।

आग से बचने के लिए ये उपाय करें

  • अगर मकान और बिजली की फिटिंग पुरानी है तो पहले उसे चेक कराएं।
  • पुराने तारों पर एसी-कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ओवन आदि का भार न बढ़ाएं।
  • पुरानी वायरिंग को बदल दें। इसमें कट न हो, इसका भी ध्यान रखें।
  • एसी, कूलर और पंखों की समय पर सर्विसिंग कराएं।
  • एक साथ एसी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज जैसे इलेक्ट्रिक उपकरणों को न चलाएं।
  • बाहर जाते समय मकान की लाइट और पंखें बंद करना न भूलें।
  • एसी को 24 घंटे लगातार न चलाएं, बीच-बीच में कुछ घंटों का आराम भी दें।
  • देर तक मोबाइल और लैपटॉप को चार्जर पर लगाकर न छोड़ें।
Ravi Bhagat Resignation : भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने छोड़ी भाजपा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस्तीफा
दहला देने वाला कत्ल: बुजुर्ग बहन की लाश घर में लहूलुहान मिली, 16 घंटे बाद रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिला ‘हत्यारा’ भाई
Raipur Silver Jewellery Loot : सराफा व्यापारी से 86 किलो चांदी लूटी, गन प्वॉइंट पर बांधे हाथ-पांव
Mahadev Betting App  : महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की 940.77 करोड़ की संपत्ति अटैच
Tree Plantation Program Naradha : गौधाम में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, उत्कृष्ट जनसेवियों का हुआ सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?