CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तेल डलवा कर भाग रहे थे निहंग, युवक ने पैसे लेने के लिए पकड़ा तो कृपाण से काट दी कलाई; हालत गंभीर

तेल डलवा कर भाग रहे थे निहंग, युवक ने पैसे लेने के लिए पकड़ा तो कृपाण से काट दी कलाई; हालत गंभीर

By Newsdesk Admin 18/03/2025
Share

गुरदासपुर , 18 मार्च 2025 :

Punjab Crime News गुरदासपुर के श्री हरगोबिंदपुर साहिब में एक पेट्रोल पंप पर निहंग वेश में आए तीन लुटेरों ने पंप मालिक के बेटे की कलाई काट दी। लुटेरे बिना पैसे दिए तेल लेकर भाग रहे थे। पीड़ित को अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार हैं।

ब्यास रोड पर स्थित बाबा नामदेव फिलिंग स्टेशन पर निहंग सिंहों के वेश में आए तीन मोटरसाइकिल सवारों ने पंप मालिक के लड़के की कलाई काट डाली। पीड़ित को अमृतसर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। लोगों ने एक आरोपित को काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए।

तेल डलवाकर बिना पैसे दिए भागे

पेट्रोल पंप पर काम करने जुगराज सिंह ने बताया कि उसके साथी से निहंग वेश में आए दो व्यक्तियों ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में एक हजार रुपये का तेल डलवाया। जब उनसे पैसे की मांग की गई तो उन्होंने गुगल पे करने के लिए कहा और साथ ही मोटरसाइकिल भगा लिया।
उन्होंने कहा कि निहंग वेश में वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्तियों की संख्या तीन थी। दोनों अपने एक साथी को थोड़ी दूर उतार कर तेल डलवाने के लिए आए थे।

कृपाण से काट दी युवक की कलाई

जुगराज सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक का लड़का गुरकिरत सिंह किसी काम से आ रहा था। इस दौरान पंप के कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो गुरकिरत सिंह ने फरार हुए लुटेरों का पीछा करके उसे रोका।

इनमें से एक लुटेरे ने कृपाण से हमला करके गुरकिरत सिंह की कलाई काट दी। गुरकिरत सिंह की कलाई करीब 90 प्रतिशत कट गई। उसे अमृतसर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है।

एक निहंग पुलिस के हवाले

इस दौरान लोगों ने लुटेरों में से एक निहंग साथी को मौके पर ही काबू कर लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों के विरुद्ध बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपितों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा

लुधियाना के इस गांव में भी निहंगो ने किया था हमला

पहले भी लुधियाना के श्री माछीवाड़ा साहिब के नजदीकी गांव भटि्टयां में उस समय बड़ा हंगामा मच गया जब एक निहंग सिंह और उसके साथियों ने दूसरे राज्यों के दो श्रमिकों पर कृपाण से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

समराला अस्पताल में उपचाराधीन गांव भटि्टयां में रहते आकाश ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। अचानक आठ से 10 लोग उसकी तरफ आए, जिनमें से एक ने हाथ में तलवार पकड़ी हुई थी। वह डर के मारे एक घर में घुस गया, जहां से उसे जबरन भटि्टयां चौक ले जाया गया और बुरी तरह पीटा गया तथा तलवारों से भी हमला किया गया।

You Might Also Like

Rahul Gandhi : राहुल गांधी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का तीखा वार, नाम को लेकर उठाया बड़ा सवाल

Vedic Clock : वाराणसी से उठी अनोखी पहल, वैदिक घड़ी ने डिजिटल दुनिया में कैसे बनाई नई पहचान

Stock Market : गिरावट के बाद अचानक लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने अप्रैल में कैसे बदली बाजार की तस्वीर

LPG Price : रसोई गैस पर बढ़ा बोझ, 5 किलो सिलेंडर महंगा होने से किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Russia Ukraine : अचानक लिया बड़ा फैसला, जर्मनी से सैनिक हटाने के पीछे क्या रणनीति है

Newsdesk Admin 18/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tendu Leaf Procurement
Tendu Leaf Procurement : तेंदूपत्ता खरीदी पर सख्ती, गरियाबंद में फड़ों का औचक निरीक्षण

गरियाबंद जिले में तेंदूपत्ता खरीदी व्यवस्था को लेकर…

CG Infrastructure Development BJP
CG Infrastructure Development BJP : अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ संवार रही है भाजपा : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ की राजनीति और विकास के केंद्र में…

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : राहुल गांधी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का तीखा वार, नाम को लेकर उठाया बड़ा सवाल

गाजियाबाद में रविवार को राजनीति का माहौल अचानक…

Rural Empowerment
Rural Empowerment : ग्रामीण सशक्तिकरण को नई गति देने की दिशा में बढ़ा कदम, पशु सखियों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला

रायपुर से लेकर बलरामपुर तक आज दिनभर एक…

Spreading fear about AI is wrong : Jensen Huang ने टेक लीडर्स को दी चेतावनी

Spreading fear about AI is wrong

You Might Also Like

Rahul Gandhi
देश-दुनिया

Rahul Gandhi : राहुल गांधी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का तीखा वार, नाम को लेकर उठाया बड़ा सवाल

03/05/2026
देश-दुनिया

Vedic Clock : वाराणसी से उठी अनोखी पहल, वैदिक घड़ी ने डिजिटल दुनिया में कैसे बनाई नई पहचान

03/05/2026
देश-दुनिया

Stock Market : गिरावट के बाद अचानक लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने अप्रैल में कैसे बदली बाजार की तस्वीर

03/05/2026
देश-दुनिया

LPG Price : रसोई गैस पर बढ़ा बोझ, 5 किलो सिलेंडर महंगा होने से किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

03/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?